दिल्ली में भी AAP के बिना चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के कारण पार्टी को लोकसभा चुनाव में नुकसान हुआ है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) प्रमुख यादव ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि पार्टी शहर में लोगों तक पहुंच बनाने के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तर्ज पर ‘दिल्ली जोड़ो यात्रा’ निकालने की भी योजना बना रही है।
यादव ने कहा, ‘‘गठबंधन (आप के साथ) देश के व्यापक हित में किया गया था, लेकिन अब जब हमने इसका मूल्यांकन किया है, तो हमें लगता है कि इससे कहीं न कहीं हमें नुकसान हुआ है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने फैसला किया है कि वह विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। हम विभिन्न कार्यक्रमों पर काम कर रहे हैं, चाहे वह संगठन को मजबूत करना हो या जनता से जुड़ने का कार्यक्रम हो। ‘दिल्ली जोड़ो यात्रा’ इन कार्यक्रमों के तहत निकाली जायेगी। यादव ने आगे कहा कि दिल्ली कांग्रेस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘न्याय यात्रा’ की तर्ज पर इस यात्रा की तैयारी कर रही है और यह जल्द ही शुरू होगी।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…