15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को देश के 15 राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के सक्रिय होने से कई इलाकों में तेज बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आईएमडी ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। विभाग का कहना है कि तेज हवाओं से पेड़ और बिजली के खंभे गिर सकते हैं, जबकि कई जगहों पर बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा।

दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप और उमस तो कभी बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने 18 जुलाई के लिए दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 19 जुलाई को भी गर्मी और उमस बनी रह सकती है। हालांकि, इस दिन भी कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

20 से 23 जुलाई तक राहत की उम्मीद

आईएमडी के अनुसार, 20 से 23 जुलाई के बीच दिल्ली-एनसीआर के लिए फिलहाल कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। इन इलाकों में तेज हवाओं के कारण फसलों और बिजली व्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है।

पहाड़ी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 19 से 23 जुलाई के बीच कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और सिरमौर जैसे जिलों में लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश, अचानक बाढ़, भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव का खतरा बताया गया है।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। आंधी-तूफान के समय पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और बिजली गिरने की आशंका होने पर सुरक्षित स्थान पर रहें। यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

3 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

3 hours ago