हरियाणा

सॉन्ग बैन पर भिड़े हरियाणवी कलाकार !, हरियाणवी सिंगर KD ने उठाए सवाल

हरियाणा में गन कल्चर और हिंसा दिखाने वाले गानों पर बैन लगाने के बाद से हरियाणवी कलाकारों के बीच विवाद गहराता जा रहा है. और अब इस मामले में मशहूर हरियाणवी रैपर KD भी कूद पड़े हैं. KD ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कई सवाल उठाए हैं. जिसमें उन्होंने कहा कि, हरियाणा CM के OSD गजेंद्र फोगाट को सरकार ने प्रचार-प्रसार के लिए रखा है, तो वो ही काम करना चाहिए। गजेंद्र फोगाट को हरियाणा के कलाकारों को प्रजेंट करने का ठेकेदार नहीं बनना चाहिए

वहीं, केडी ने कहा कि, ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है। बर्दाश्त क्यों नहीं है, इसका कारण ये है कि, वो आदमी हमेशा शुरू से लेकर आज तक अपना निजी स्वार्थ देखता रहा है। उसने हमेशा अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के बारे में ही सोचा।

इसके साथ ही केड़ी ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि, गजेंद्र फोगाट को OSD पद पर रखो। अच्छी तरह से रखो। कोई दिक्कत नहीं। इसे प्रचार-प्रसार का काम दिया है। ये उसे अच्छी तरह से करता है। कई बार तो एक्स्ट्रा भी कर देता है। मैं रिक्वेस्ट करना चाहूंगा कि, इसे फिल्म पॉलिसी में शामिल न करो। मेरी फिल्म बन रही है। ये इन्वॉल्व हुआ तो कोई बात नहीं। मेरी फिल्म न भी बने तो कोई बात नहीं।

हरियाणवी रैपर कुलबीर दनौदा उर्फ KD

   कौन हैं कुलबीर दनौदा उर्फ KD?

  • जींद के गांव दनौदा के रहने वाले हैं
  • 15 सितंबर 1990 को जन्म हुआ
  • KD रैपर के तौर पर मशहूर हैं
  • कॉलेज, यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट में परफॉर्म कर चुके हैं
  • 21 अगस्त 2011 को देसी विलेजर के नाम से पहला एल्बम आया था
  • जेड ब्लैक, सेम टाइम, सिक्का, बीड़ी, बाय डार्लिंग, यार हरियाणा तै, भड़क, नॉन स्टॉप हरियाणवी मशहूर गाने हैं

वहीं दूसरे हरियाणवी सिंगर राममेहर महला ने इस मामले में कहा कि, जिसे जो गाने पसंद हैं, वो उन्हें बजाएगा। बेशक से मैं अपने घर पर ये गाने नहीं बजा सकता, लेकिन गली में कोई ट्रैक्टर पर इन गानों को बजा सकता है, उसे कैसे रोक सकते हैं। अगर किसी को टारगेट करके गाने डिलीट करवाए गए हैं तो ये सरासर गलत है। या तो सभी बदमाशी के गाने बैन हो, किसी एक के नहीं। अगर 200 मिलियन व्यूज के गाने किसी के डिलीट होते हैं तो दुख तो हर किसी को होता है।

 

मशहूर हरियाणवी सिंगर राममेहर महला

  कौन हैं राममेहर महला ?

  • 1980 में भिवानी जिले के गारनपुर गांव में जन्म।
  • 2005 में देसी लव स्टोरी पहली एल्बम को रिलीज किया
  • 2009 में लांडी कुड़ती गाना रिलीज किया था।
  • अकसर भगवा रंग का कुड़ता और सिर पर साफा बांधते हैं, हरियाणवी के नाम से मशहूर
  • थारी भाभी लाड लडावै, तेरी नचाई नाचूं सूं, ढाई लीटर दूध गेल्यां, तेरी कोठी मैं बनवा दूं, तेरी सेक्टर 15 में कोठी, यार दोबारा नी मिलने हिट गाने।

आपको बता दें कि, हरियाणा में सॉन्ग बैन का विवाद है क्या ?

प्रदेश सरकार ने हरियाणवी गानों में गन कल्चर और बदमाशी दिखाने को लेकर कार्रवाई शुरू की है। जिसमें अब तक 30 से ज्यादा गाने बैन किए जा चुके हैं। और जिन सिंगर्स के गाने बैन हुए हैं, उनमें मासूम शर्मा, केडी, नरेंद्र भगाना, अंकित बालियान, गजेंद्र फोगाट, अमन राज सिंह और शिवा चौधरी, अमित सैनी रोहतकिया, समेत कई नाम शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा मासूम शर्मा के 10 से ज्यादा गाने बैन हुए हैं। मासूम शर्मा और केडी समेत कुछ कलाकारों का कहना है कि गाने बैन के पीछे गजेंद्र फोगाट हैं।

 

 

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 hour ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

4 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

5 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

6 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago