हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल “भ्रष्टाचार” नाम को लेकर सत्ता में आए थे और आज वह “भ्रष्टाचार” के केस में ही जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। अनिल विज आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान कि “भाजपा ने दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया” के सवाल पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल बेश्क जेल से बाहर है, मगर भ्रष्टाचार का केस अभी भी चल रहा है। केजरीवाल की जमानत हुई है, वह बरी नहीं हुए हैं और केजरीवाल को तो किसी भी प्रकार से बोलने का अधिकार भी नहीं है।
किसान नेता डल्लेवाल मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट की पंजाब सरकार पालना नहीं कर रही है – अनिल विज
किसान नेता डल्लेवाल को अस्पताल में दाखिल करने के मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह पंजाब का मामला है और इस मामले में पंजाब सरकार की क्या मंशा है, वह क्या चाहती है ? परन्तु माननीय सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कमेटी बनाई है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने जो हिदायत दी है, पंजाब सरकार उसकी पालना नहीं कर रही है, शायद वह किसी दिन का इंतजार कर रहे हैं ताकि पंजाब के हालात खराब हों।
कांग्रेस को पता है कि इनकी दिल्ली में सरकार नहीं आनी- अनिल विज
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिव कुमार ने कहा दिल्ली में कांग्रेस सरकार आते ही प्यारी दीदी योजना आरंभ करेंगे, के बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि “न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी”। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इन्हें पता है कि कांग्रेस की सरकार नहीं आनी, तो फिर जितनी मर्जी घोषणाएं कर दो क्योंकि इनके ऊपर तो कोई दायित्व नहीं बनेगा।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…
लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…
राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…
पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…
हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…