Uncategorized

Haryana: सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने से मिलती है सफलता- DGP

पंचकूला: हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि चिकित्सक टीम के रूप में कार्य कर आयुर्वेद को जन जन तक पहुंचाएं ताकि इस आयुर्वेद संस्थान की देश दुनिया में पहचान बनें। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने से जीवन में सदैव सफलता मिलती है।

पुलिस महानिदेशक 9वें आयुर्वेद दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान धनवंतरी के जन्म दिवस को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है कि इस दिन को आयुर्वेद के रूप में अपनाया गया। उन्होंने सभी नागरिकों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दी।

कपूर ने कहा कि नेशनल आयुर्वेद संस्थान का यह पहला वार्षिक समारोह है। इसके लिए सभी चिकित्सक भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह संस्थान जयपुर एक्सटेंशन के रूप में कार्य कर रहा है, लेकिन जल्द ही बड़ा रूप लेगा और हरियाणा ही नहीं बल्कि इससे आसपास के लोगों को आयुर्वेद का भरपूर लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि चिकित्सक अपनी क्षमता अनुसार कार्य करते हैं और सोसायटी में बड़ा योगदान देते है। इसके साथ ही दूसरे लोगों को भी पे बैक टू सोसायटी के लिए भी प्रेरित करते है। इस प्रकार आयुर्वेद वर्तमान में बहुत ही कारगर साबित हो रहा है। इसलिए हमें आयुर्वेद की ओर चलना चाहिए।

आयुर्वेद को जीवन में अपनाएं

इस सेमिनार में डीन एनआईए प्रो. गुलाब पमनानी, आरोग्य भारती के प्रांत अध्यक्ष डॉ. प्रवीन गुप्ता, प्रो. एनआईपीईआर प्रो. डॉ. संजय जांचक, डीन इन्चार्ज प्रो. सतीश, डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग, प्रो. प्रहलाद रघु, डॉ. पूजा सहित कई चिकित्सकों ने आयुर्वेद की ओर चले और जीवन में अपनाएं विषय पर विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा आयुर्वेद को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

सम्मेलन में डीजीपी शत्रुजीत ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने हेतू प्रचार प्रसार के लिए किए गए कार्यो एवं सराहनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं अन्य कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा एक वर्ष पर आधारित कार्यो की प्रजेंटेशन के माध्यम से लघु फिल्म दिखाई गई।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

3 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

3 hours ago