WhatsApp Image 2025 06 19 at 4.16.58 PM

हरियाणा की मशहूर मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या के मामले ने राज्य भर में सनसनी फैला दी है। पानीपत निवासी शीतल का शव 17 जून को सोनीपत जिले के खांडा गांव में एनसीआर वाटर चैनल से बरामद किया गया। जांच में सामने आया है कि उसकी हत्या उसी के पूर्व मित्र सुनील कुमार ने की, जो एक होटल व्यवसायी है और शीतल के साथ लंबे समय तक रिलेशन में था। पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया है और क्राइम सीन को उसकी निशानदेही पर री-क्रिएट भी कर लिया गया है।

Simmi Chaudhary Murder Case After killing Haryana model Sheetal, Sunil had thrown the knife in the bushes

सीआईए-वन की टीम सबसे पहले आरोपी सुनील को लेकर अहर गांव स्थित गोशाला पहुंची, जहां से वह शीतल को अपनी कार में लेकर गया था। यहां से शुरू हुआ वह घटनाक्रम, जिसने एक मॉडल की जिंदगी हमेशा के लिए खत्म कर दी। पूछताछ में सुनील ने खुलासा किया कि उसने हत्या की योजना पहले से बना रखी थी। वह दोबारा शीतल के करीब पहुंचने के लिए माफी मांगने का नाटक कर रहा था। माफी के इस छलावे में शीतल ने उस पर फिर से भरोसा कर लिया था।

Simmi Chaudhary Murder Case After killing Haryana model Sheetal, Sunil had thrown the knife in the bushes

हत्या की रात यानी 14 जून को शीतल और सुनील एक गाने की शूटिंग के बाद साथ कार में लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों ने शराब का सेवन किया और बातचीत करते हुए एक-दूसरे के साथ समय बिताया। तभी शीतल के फोन पर उसके होने वाले पति विशाल की कॉल आई। सुनील ने उससे बात करने से मना किया, लेकिन शीतल ने कॉल रिसीव कर ली। जब ऐसा दोबारा हुआ, तो सुनील आपा खो बैठा। उसने पहले से तैयार चाकू निकाला और शीतल पर एक के बाद एक आठ वार किए। इनमें से सात चेहरे और छाती पर, जबकि आखिरी वार गर्दन पर किया गया, जिससे शीतल की मौके पर ही मौत हो गई।

Simmi Chaudhary Murder Case After killing Haryana model Sheetal, Sunil had thrown the knife in the bushes

हत्या के बाद सुनील ने शव को कार में रखकर लगभग 15 किलोमीटर दूर दिल्ली पैरलल नहर की ओर रुख किया। विराट नगर-फेज 3 के पास सुनसान जगह मिलने पर उसने शव को नहर में फेंक दिया और कार को भी उसमें उतार दिया। कार की खिड़कियां खोल दी गई थीं ताकि यह एक एक्सीडेंट लगे। जैसे ही कार ढलान से उतरकर पानी में गई, सुनील खुद कूदकर बाहर निकल आया और वहां से फरार हो गया।

Simmi Chaudhary Murder Case After killing Haryana model Sheetal, Sunil had thrown the knife in the bushes

पुलिस ने पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है, जिसे वह नहर के पास झाड़ियों में फेंक कर भाग गया था। चाकू पर खून के धब्बे मौजूद हैं और इसे केस का अहम सबूत माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि सुनील ने माना है कि शीतल की शादी की खबर सुनकर वह बौखला गया था। उसकी योजना थी कि हत्या को एक्सीडेंट दिखाकर वह बच निकलेगा, लेकिन शव जल्द मिलने से उसका प्लान विफल हो गया।

Simmi Chaudhary Murder Case After killing Haryana model Sheetal, Sunil had thrown the knife in the bushes

मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की बहन नेहा ने बताया कि सुनील कई बार उसकी बहन के साथ मारपीट करता था और उसने एक बार वीडियो कॉल पर खुद यह सब दिखाया भी था। हालांकि, उस कॉल के कुछ देर बाद ही संपर्क टूट गया। नेहा ने बताया कि वह इस मामले में फिलहाल चुप हैं और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सार्वजनिक बयान देंगी। उन्होंने पहले ही मतलौडा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी, जिसके बाद शव की बरामदगी हुई।

Simmi Chaudhary Murder Case After killing Haryana model Sheetal, Sunil had thrown the knife in the bushes

पुलिस को मृतका की पहचान शीतल के इंस्टाग्राम अकाउंट और सोशल मीडिया प्रोफाइल से भी करने में मदद मिली। सिम्मी चौधरी के नाम से वह इंस्टाग्राम पर एक जाना-पहचाना नाम थीं, जहां उनके 4.45 लाख फॉलोअर्स हैं। वे डांस वीडियो, मेकअप रील्स और म्यूजिक एल्बम में सक्रिय थीं। शीतल ने यूट्यूब और फेसबुक पर भी अपनी मौजूदगी मजबूत बनाई थी, जहां वे युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय चेहरा थीं।

Simmi Chaudhary Murder Case After killing Haryana model Sheetal, Sunil had thrown the knife in the bushes

डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि मामले में तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं। आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया था, जिसमें उसने हत्या की पूरी कहानी कबूल की। पुलिस ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम हो चुका है और परिजनों ने बुधवार को उसकी अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित कर दीं।