हरियाणा

Haryana Nikay Chunav: हरियाणा निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, निकाय चुनाव के लिए BJP और कांग्रेस तैयार, निकाय चुनाव के लिए BJP ने किया होमवर्क पूरा

Haryana Nikay Chunav: हरियाणा निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी

हरियाणा में 2 मार्च को निकाय चुनाव होने जा रहे हैं, जिसको लेकर बीजेपी, कांग्रेस दोनों पूरी तरह से तैयार हैं। बीजेपी ने निकाय चुनाव को लेकर अपना होमवर्क पूरा कर लिया है। और अब कभी भी बीजेपी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। ये भी संभावना है कि, आज ही केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद लिस्ट जारी कर दी जाए। वहीं कांग्रेस उम्मीदवारों के पैनल के लिए मंथन कर रही है। और संभावना है कि, कांग्रेस 15 फरवरी को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट की घोषणा कर सकती है।

आपको बता दें कि, हरियाणा निकाय चुनाव की 2 तारीखें है

जिसमें

हरियाणा निकाय चुनाव

40 निकायों में वोटिंग:  2 मार्च

पानीपत में वोटिंग:    9 मार्च

काउंटिंग:                12 मार्च

 

हरियाणा में इन जगहों पर होंगे निकाय चुनाव

नगर निगम (8)

फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, हिसार और करनाल

नगर परिषद (4)

पटौदी, थानेसर, अंबाला कैंट और सिरसा

नगर पालिका (21)

बराड़ा, बवानी खेड़ा, लोहारू, सिवानी, फर्रुखनगर, जाखल मंडी, नारनौंद, बेरी, जुलाना, कलायत, सीवन, पूंडरी, इंद्री, नीलोखेड़ी, अटेली मंडी, कनीना, तावडू, हथीन, कलानौर, खरखौदा, रादौर

 

हरियाणा में 10 नगर निगमों, नगर परिषद और पालिकाओं के लिए नामांकन शुरू हो चुके हैं। 17 फरवरी को नामांकन की लास्ट डेट है। इसको देखते हुए सभी राजनीतिक दल एक-दो दिन में उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल कर देंगे।

हरियाणा में होने जा रहें निकाय चुनावों को लेकर बीजेपी ने नई दिल्ली में होम वर्क पूरा कर लिया है। सभी नगर निगमों के मेयरों के अलावा अन्य पदों पर टिकटों को लेकर दो दिन गहन मंथन हुआ। अब किसी भी समय टिकटों का ऐलान किया जा सकता है। पार्टी के नेताओं ने जिन नामों को फाइनल किया है, उनकी सूची पार्टी हाईकमान को भेज दी गई है। हाईकमान से हरी झंडी मिलते ही इन नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।

इसके बाद सभी नेताओं की ड्यूटी स्थानीय निकाय चुनाव में लगेगी। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है कि किस नेता की ड्यूटी कहां लगेगी। ये निर्णय पहले ही हो चुका है कि पार्टी विस चुनावों की तर्ज पर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी।

पार्टी के हर विधायक, मंत्री और सीएम के अलावा सभी पदाधिकारियों को चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतरना पड़ेगा। पार्टी की बैठक में ये भी चर्चा हुई है कि जिन वर्करों, पदाधिकारियों ने लोकसभा, विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उनको टिकट देने में तवज्जो दी गई है। साथ ही महिलाओं को भी टिकट दी गई है। सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के अलावा प्रभारी सतीश पूनिया ने भी नई दिल्ली में हुए मंथन में निकाय चुनाव को लेकर अपने सुझाव दिए हैं और सभी की सहमति के बाद ही टिकटों के पैनल बनाकर हाईकमान को भेजे गए हैं।

वहीं, निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के पैनल पर भी मंथन आज पूरा हो जाएगा। इसके बाद प्रदेश स्तर पर पैनल पर मंथन होगा… 15 फरवरी को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा सकती है। इसके बाद दो दिन नामांकन के बचेंगे। ऐसे में कांग्रेस सभी समीकरणों के साथ प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। कांग्रेस ने पिछला नगर निगम का चुनाव सिंबल पर लड़ा था, इस बार नगर परिषद चेयरमैन का चुनाव भी सिंबल पर लड़ेगी।

आपको बता दें कि, हरियाणा की पूर्व मंत्री गीता भुक्कल की अध्यक्षता वाली कमेटी मेनिफेस्टो तैयार कर रही है। कमेटी की एक बैठक भी हो चुकी है। और निकाय चुनाव में कांग्रेस शहरी लोगों के साथ वादे करके मैदान में उतरेगी।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

5 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

5 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

5 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

5 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

5 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

5 hours ago