हरियाणा

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने किया बंधवाड़ी प्लांट का दौरा

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने शनिवार को बंधवाड़ी स्थित कचरा प्रबंधन प्लांट का दौरा किया और प्लांट में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम अधिकारियों और कचरा प्रबंधन का कार्य कर रही एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की।

बैठक के दौरान मंत्री ने कचरा निष्पादन कार्य में और अधिक तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य को पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग, अतिरिक्त निगमायुक्त महावीर प्रसाद, एडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर वाईएस गुप्ता, संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार, कार्यकारी अभियंता निजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं एजेंसियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

निकाय मंत्री ने अधिकारियों से प्लांट की कार्यप्रणाली, मशीनों की स्थिति और कचरे के प्रोसेसिंग की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बंधवाड़ी प्लांट क्षेत्र के कचरा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके कार्यों में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को समन्वय बनाकर कार्य करने और आने वाली चुनौतियों का समाधान प्राथमिकता से करने के निर्देश भी दिए। उन्होंनेे कहा कि गुरुग्राम जैसी महानगर की स्वच्छता छवि बनाए रखने के लिए कचरा प्रबंधन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और कचरा प्रसंस्करण तकनीक में अत्याधुनिक तरीकों का इस्तेमाल किया जाए।

admin

Recent Posts

CG: धमतरी में एनीकट में बहे मछुआरे का शव बरामद, मासूम समेत 2 की तलाश जारी

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित हो…

4 hours ago

3 अगस्त को 10 कंपनियां होंगी एक्स-डिविडेंड, निवेशकों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली  कल 3 अगस्त को 10 कंपनियां शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा…

4 hours ago

तन्वी शर्मा ने जीता ताइपे ओपन खिताब, 17 साल बाद रचा इतिहास

नई दिल्ली भारतीय बैडमिंटन की नई सनसनी तन्वी शर्मा ने अपने करियर की सबसे बड़ी…

4 hours ago

NITTTR भोपाल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं ने जागरूकता दौड़ लगाई

 भोपाल NITTTR भोपाल में भारत सरकार के “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान” के…

4 hours ago

CG के छुईखदान के पान को मिला नया बाजार, अब देशभर में बिखरेगी इसकी खुशबू

छुई खदान. शहीद नगरी के नाम से प्रसिद्ध और कभी ‘पान की नगरी’ के रूप…

4 hours ago

Raipur में भगवान जगन्नाथ के श्रीचरणों में श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं समर्पित

रायपुर. अनूपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि. द्वारा आयोजित “जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं द्वारा…

4 hours ago