Haryana news : हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच, गायक कन्हैया मित्तल का नाम अचानक सुर्खियों में आ गया है। अपने गाने “जो राम को लाए हैं हम” के लिए मशहूर कन्हैया मित्तल ने हाल ही में एक वीडियो के माध्यम से घोषणा की थी कि वे कांग्रेस पार्टी जॉइन कर सकते हैं। लेकिन अब उन्होंने इस निर्णय को वापस ले लिया है, और सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया है
कन्हैया मित्तल ने अपने वीडियो में कहा था, “मैंने कभी भाजपा जॉइन नहीं की, लेकिन भाजपा के लोग मुझे गाना ‘जो राम को लाए हैं’ गाने के लिए बुलाते थे और मैं गाता भी था।” इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि “योगी आदित्यनाथ मेरे गुरु हैं और हमेशा रहेंगे।” मित्तल ने यह भी स्पष्ट किया कि जिस प्रकार एक मां के दो बेटे अलग-अलग राजनीतिक दलों में हो सकते हैं, वैसे ही एक गुरु और शिष्य भी अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं में हो सकते हैं। Haryana news
कांग्रेस जॉइनिंग का फैसला वापस
हाल ही में, कन्हैया मित्तल ने अपने पूर्व के बयान को वापस ले लिया और कहा कि वे कांग्रेस पार्टी जॉइन नहीं करेंगे। मित्तल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट किया, “मैंने पहले कहा था कि मैं कांग्रेस जॉइन करने वाला हूं, लेकिन अब मैं इसे वापस लेता हूं। मैं नहीं चाहता कि किसी भी सनातनी का भरोसा टूटे। अगर आज मैं टूटा, तो कल कई और भी टूटेंगे।” Haryana news
मित्तल के इस अचानक निर्णय परिवर्तन ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, यह घटनाक्रम कांग्रेस पार्टी के लिए एक झटका हो सकता है, खासकर जब पार्टी चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों के चयन को लेकर लगातार चर्चा में है। Haryana news
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…