प्रदर्शनकारी किसानों पर कंगना रनौत की टिप्पणी के खिलाफ AAP ने किया प्रदर्शन
(Haryana News) अभिनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत द्वारा प्रदर्शनकारी किसानों पर की गई टिप्पणी के खिलाफ आप की हरियाणा इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के नेताओं ने कहा कि कंगना का बयान भाजपा की किसानों के प्रति ‘मानसिकता’ को प्रदर्शित करता है।
(Haryana News) आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जींद, यमुनानगर और पंचकूला सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि, कंगना रनौत ने कहा था कि यदि शीर्ष नेतृत्व पर्याप्त मजबूत नहीं रहा होता तो अब निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन से देश में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा हो सकती थी।
(Haryana News) मंडी सीट से सांसद कंगना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किये गये एक वीडियो में आरोप लगाया कि किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘‘शव लटके थे और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही थीं।’’
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…