हरियाणा

हरियाणा: अगर 90 दिन में नहीं भरा चालान तो जब्त होंगे वाहन

हरियाणा में ट्रैफिक नियम तोड़ने के बाद चालान न भरने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस अब सख्ती करने जा रही है। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में अगर यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने पर आपका चालान काटा है और 90 दिन बाद भी आपने चालान नहीं भरा तो ये खबर आपके लिए अहम हो सकती है।

बता दें कि, 90 दिन बाद भी चालान नहीं भरा गया तो यातायात पुलिस अब ऐसे वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई करेगी। हरियाणा पुलिस ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को लेकर एक्शन मोड़ में आ गई है…पुलिस की ओर से चालान कटने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करने के साथ ही जल्द चालान भरने की अपील भी की गई है।

यातायात पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि चालान का भुगतान 90 दिन के अन्दर नहीं करते हैं तो धारा 167 (8) केन्द्रीय मोटर अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई कर पुलिस आपके वाहन को जब्त कर सकती है। ऐसे में पुलिस की लोगों को सलाह है कि वे समय रहते अपने चालान का भुगतान करें। जिन लोगों के चालान बकाया हैं, उन्हें 10 फरवरी तक का समय दिया गया है। इस दौरान चालान न भरने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

दुर्लभ ऑपरेशन के चलते शरीर में कुल 5 गुर्दे, सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

लहंगा पड़ा दुल्हे को बहुत महंगा ,दुल्हन ने किया शादी से इनकार ,40 हजार लेकर हुआ निपटारा

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago