Haryana Election 2024
Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी है। उन्होंने इसे भाजपा की शक्ति पर जनता के विश्वास की मुहर बताया है।
योगी ने अपने संदेश में कहा, “यह जीत डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है।” उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई!”Haryana Election 2024
सीएम योगी ने भाजपा की जीत को ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की संकल्पना की सिद्धि के रूप में भी देखा। उन्होंने यह भी कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व पर हरियाणा की जनता के विश्वास की स्पष्ट अभिव्यक्ति है।Haryana Election 2024
योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा के निवासियों को भी धन्यवाद दिया और कहा, “राष्ट्र प्रथम” भाव से ओतप्रोत भाजपा को पुनः सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए सभी हरियाणावासियों का हार्दिक अभिनंदन!”Haryana Election 2024
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…