हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि यह पार्टी अब “बूढ़ी” हो चुकी है। गोहाना अड्डे पर आयोजित एक जनसभा में उन्होंने कांग्रेस नेताओं की उम्र और उनके अनुभव पर सवाल उठाए, साथ ही भाजपा के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड की योजनाओं का जिक्र भी किया।
सैनी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठ की राजनीति कर रही है, और यह स्थिति हिमाचल प्रदेश, कर्नाटका और तेलंगाना में भी स्पष्ट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि “हिमाचल में हर साल एक लाख नौकरियों की बात होती है, लेकिन कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पैसे नहीं हैं।”
उन्होंने गढ़ी सांपला-किलोई, गन्नौर, गोहाना और बेरी में कांग्रेस द्वारा उतारे गए प्रत्याशियों की उम्र का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सब दर्शाता है कि पार्टी कितनी बूढ़ी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुलदीप शर्मा और रघुबीर कादियान जैसे नेताओं का इलाज करवाएगी, और इसके लिए मोदी सरकार ने 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों के उपचार के लिए 5 लाख तक का आयुष्मान कार्ड देने की योजना बनाई है।
सैनी ने कांग्रेस पर “पर्ची व खर्ची” की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के फरीदाबाद एनआईटीसी सीट से प्रत्याशी कह रहे हैं कि हुड्डा 2 लाख नौकरी लगवाएंगे, जबकि हकीकत यह है कि उनमें से केवल 2 हजार नौकरियाँ उनके हिस्से में आएंगी।
उन्होंने कहा, “कांग्रेसी अब उसी झूठ को हरियाणा में लेकर आएंगे, लेकिन हरियाणा की जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी।”
सीएम सैनी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने तो यह तक कह दिया कि “बगैर घपला के सरकार थौड़ी चाल्या करै। घपलै तो करणे पड़ै सै।” उन्होंने इस बयान को कांग्रेस की नीति का परिचायक बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपना रोडमैप तैयार कर लिया है।
सैनी ने कांग्रेस के खिलाफ अपनी रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा हरियाणा में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और लोगों को बताएगी कि कैसे कांग्रेस के नेता सिर्फ झूठ बोलते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा ने हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेगी।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…