हरियाणा

Haryana Budget Session 2025 Live: CM सैनी पेश कर रहे बजट, लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 5000 करोड़

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी आज यानि सोमवार (17 मार्च 2025) को अपना पहला बजट पेश कर रहे है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। सीएम नायब सिंह सैनी ने आम जन के लिए खजाने का पिटारा खोल दिया है। इस बजट का आकार 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ है। इस बजट में किसानों, युवाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य व महिलाओं के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं।

हरियाणा राज्य अनुसंधान पार्क बनाए जाएंगे

सीएम नायब सिंह सैनी ने बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए बजट के प्रावधान का ऐलान किया। 5000 करोड़ा के बजट का प्रावधान। इस योजना के तहत महिलाओं को हर माह 1500 रुपये मिलेंगे।

हरियाणा में 15 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे

10 चिकित्सा कॉलेज पहले से कार्यरत हैं

MBBS की सीटें बढ़ाई जाएंगी

अस्पतालों में निजी कमरे की व्यवस्था होगी

मुख्यमंत्री कौशल युवा सम्मान योजना के तहत

10 हजार रुपये के मासिक मानदेय के साथ इंटर्नशिप

मुख्यमंत्री सैनी ने विश्व बैंक की 474 करोड़ रुपये की सहायता से ‘हरियाणा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।

हरियाणा में लिंगानुपात सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार निजी निवेशकों को 2000 करोड़ रूपये का एक फंड आफ फंड्स बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की जाएगी, छात्राओं को 1 लाख की छात्रवृत्ति मिलेगी।

सीएम ने बजट में कहा कि सभी स्कूलों में CCTV लगाने का प्रस्ताव

सभी स्कूलों में फ्रेंच सिखाने के लिए फ्रांस की सरकार के साथ चल रही बातचीत

2 हजार 145 कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा- सीएम नायब सिंह सैनी

रेवाड़ी हर्बल पार्क बनाया जाएगा

राज्य में 200 बिस्तरों वाले अस्पतालों की संख्या बढ़ी

10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा पिछले 10 सालों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट उपलब्ध कराए जाएंगे।

देसी गाय खरीदने पर अब 25000 की जगह 30000 रुपये की अनुदान राशि

हर 10 किलोमीटर के दायरे में एक संस्कृत मॉडल स्कूल खुलेगा।

हरित योजना के तहत एक 1000 करोड़ का राजस्व

गोहाना में बनेगी हरियाणा सबसे बड़ी मंडी, किसानों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई जांएंगी।

गुरुग्राम में फूलों की खरीद के लिए फूल मंडी बनाने का प्रस्ताव

मेरा पानी, मेरी विरासत योजना के तहत किसानों का अनुदान बढ़ाकर 8000 रुपये किया गया।

‘किसानों से 1 लाख तक के कर्ज पर कोई लोन नहीं’-सीएम सैनी

मोरनी में पहाड़ी क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सहयोग दिया जाएगा।

बजट में 1000 तक पशुओं वाली गौशालाओं को 1 ई-रिक्शा और 1000 से ज्यादा वाली गौशालाओं को 2 ई-रिक्शा देने के लिए 5 करोड़ का प्रावधान

प्राकृतिक खेती के लिए 1 लाख एकड़ भूमि लक्ष्य- सीएम सैनी

मिशन हरियाणा के तहत 50 लाख नई नौकरियां युवाओं के लिए सृजित की जाएंगी।

महिला किसान जो डेयरी स्थापित करने हेतु 1 लाख रुपये तक लोन लेती हैं, उन्हें ब्याजमुक्त लोन मिलेगा। ब्याज सरकार भरेगी ।

डिपार्ट ऑफ फ्यूचर नाम से नया विभाग बनाया जाएगा।

हरियाणा बजट 2025 का आकार 2,16, 729 करोड़ का बजट

मिशन हरियाणा के तहत 50 लाख नई नौकरियां युवाओं के लिए सृजित की जाएंगी। सीएम सैनी ने किया एलान

गुरुग्राम-पंचकूला को AI हब बनाएंगे- सीएम

सीएम नायब सैनी ने कहा- हमें कुछ परंपराओं से हटकर काम करना होगा।

राज्य के सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि अनुपयोगी स्कीमों को बंद किया जाए- सीएम नायब सैनी

सीएम नायब सैनी ने कहा कि बजट को लेकर कुल 11 हजार सुझाव मिले। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।

हमें कुछ परंपराओं से हटकर काम करना होगा- सीएम सैनी

हरियाणा में 50 लाख नए रोजगार पैदा करने पर काम करेंगे।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

10 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

10 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

10 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

11 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

11 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

11 hours ago