Haryana Board 10th Result 2024: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने आज, 12 मई को कक्षा 10वीं के बोर्ड रिजल्ट की घोषणा कर दी है. जो उम्मीदवार हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे फौरन आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. अपनी मार्कशीट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा.
जानकारी के अनुसार, एचबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम दोपहर 12 बजे घोषित किया गया है. हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का लिंक लाइव हो गया है. स्टूडेंट्स डायरेक्ट लिंक पर जाकर अभी अपनी मार्कशीट चेक करें. बता दें कि बोर्ड ने 30 अप्रैल को ही कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित किए हैं, जिसके बाद अब 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए.
इस साल, 2 लाख से ज्यादा छात्रों ने हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था. एचबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 के बीच आयोजित की गई थी.
रिजल्ट चेक करने का तरीका
स्टेप 1: हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर, ‘एचबीएसई 10वीं रिजल्ट’ के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट कर दें.
स्टेप 4: रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.
स्टेप 5: अपने रिजल्ट का एक प्रिंट आउट भी जरूर ले लें.
री-इवैल्यूशन के लिए कर सकते हैं अप्लाई
10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद हिमाचल प्रदेश बोर्ड छात्रों को पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) का मौका देता है. इस सुविधा के जरिये जो छात्र अपने मार्क्स खुश नहीं है, वे री-इवैल्यूशन प्रोसेस के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद इसका शेड्यूल जारी किया जाएगा. हालांकि पुनर्मूल्यांकन के लिए वे छात्र ही आवेदन करने कर सकते हैं.
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…
रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…
रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…
इस्लामाबाद अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…