हरियाणा में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। सीएम नायब सिंह सैनी के आवास चंडीगढ़ पर सभी बीजेपी के विधायक पहुंचेंगे और आज तय माना जा रहा है कि स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नाम पर मुहर लग सकती है। क्योंकि कल यानि 25 अक्टूबर से विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है और आज विधायक दल की बैठक में तय होगा कि कौन अगला हरियाणा विधानसभा का स्पीकर होगा।
बता दें कि, घरौंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण का नाम स्पीकर पद के लिए सबसे आगे चल रहा है और डिप्टी स्पीकर के लिए जींद से जीते कृष्ण मिड्ढा का नाम डिप्टी स्पीकर की रेस में है। साल 2019 में सरकार बनाने के बाद बीजेपी ने ज्ञानचंद गुप्ता को स्पीकर बनाया था, लेकिन इस बार पंचकूला से ज्ञानचंद गुप्ता चुनाव हार गए है।
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…