हरियाणा

हरियाणा BJP की बड़ी रणनीति बैठक

हरियाणा BJP की बड़ी रणनीति बैठक

 

हरियाणा की सियासत में आज एक अहम दिन माना जा रहा है। प्रदेश की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी 90 विधायकों को पंचकूला तलब किया है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पंचकमल में आयोजित इस बैठक को अनिवार्य बताया गया है। BJP की ओर से सभी विधायकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि, किसी भी परिस्थिति में बैठक में उनकी मौजूदगी जरूरी है।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य देशभर में चल रहे SIR और वोटर लिस्ट से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस के हमलों का जवाब तैयार करना है। सभी विधायकों को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की लोकसभा में दी गई अहम स्पीच सुनाई जाएगी।

वहीं देशभर में कांग्रेस SIR और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतर चुकी है। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन भी प्रस्तावित है। कांग्रेस का आरोप है कि, SIR के जरिए वोटर लिस्ट में हेरफेर की जा रही है।

BJP इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की पूरी तैयारी में है। पार्टी का कहना है कि, SIR कोई नया या संदिग्ध प्रक्रिया नहीं है, बल्कि ये पहले भी कई बार लागू हो चुकी है। अमित शाह ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान तथ्यों के साथ बताया था कि, कांग्रेस शासनकाल में खुद 11 बार SIR कराया गया। ऐसे में अब कांग्रेस का इस प्रक्रिया पर सवाल उठाना राजनीतिक दिखावा है।

BJP नेतृत्व चाहता है कि, हर विधायक और पार्टी पदाधिकारी इस मुद्दे पर तथ्यों के साथ जवाब दे सके, इसी रणनीति के तहत अमित शाह की स्पीच को एक तरह से “लाइन ऑफ डिफेंस” के रूप में पेश किया जा रहा है।
पंचकूला बैठक के अलावा, आज हरियाणा के सीएम हाउस में भी एक अहम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

BJP प्रदेशभर के 90 विधानसभा क्षेत्रों से नियुक्त 90 BLA-1 (बूथ लेवल एजेंट) के साथ बैठक करेगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री खुद बीएलए को ट्रेनिंग देंगे।

दरअसल, इस समय हरियाणा में मतदाता सूची का मिलान (वेरिफिकेशन) चल रहा है। इसके बाद SIR की प्रक्रिया शुरू होनी है। BJP चाहती है कि, जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ता और बीएलए पूरी तरह सतर्क रहें।
पार्टी की रणनीति है कि, किसी भी योग्य मतदाता का नाम न कटे।

किसी भी बाहरी या अपात्र व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में न जुड़े। इसी को लेकर बीएलए को प्रक्रिया, नियमों और जिम्मेदारियों की पूरी जानकारी दी जाएगी। BJP ने इस मुद्दे पर मीडिया और पब्लिक डिबेट के लिए अपने प्रवक्ताओं को भी पहले से तैयार कर लिया है। हाल ही में रोहतक स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश स्तर के प्रवक्ताओं को अमित शाह की लोकसभा स्पीच सुनाई गई थी।

इस बैठक में संगठन मंत्री फणिंद्रनाथ शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप अहलावत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।पार्टी का मानना है कि, अब प्रवक्ता SIR को लेकर कांग्रेस के आरोपों का तथ्यात्मक जवाब देने में सक्षम होंगे और मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रख पाएंगे।

कुल मिलाकर, हरियाणा BJP ने साफ संकेत दे दिए हैं कि, वो SIR और वोटर लिस्ट के मुद्दे पर कांग्रेस को कोई बढ़त नहीं लेने देना चाहती। संगठन से लेकर सरकार तक, हर स्तर पर एक ही नैरेटिव तय किया जा रहा है। आने वाले दिनों में ये मुद्दा हरियाणा की राजनीति में और तेज हो सकता है, और BJP इस बार पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर चुकी है।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

7 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

7 hours ago