Uncategorized

Haryana Assembly Session: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा सत्र

हरियाणा विधानसभा का आज से सत्र शुरू हो रहा है। सत्र की शुरूआत राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण से होगी। वहीं, राज्यापाल अपने अभिभाषण के जरिए सैनी सरकार के आने वाले पांच साल का रोड मैप रखेंगे। इसके बाद उनके अभिभाषण पर चर्चा होगी।

बता दें कि, इस बार के सत्र में कोई प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा। सत्र से पहले नवनिर्वाचित विधायकों को विधायी कामकाज की बारीकियां बताने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 13, 14 और 18 नवंबर को तीन दिनों तक चलेगा, जबकि 15, 16 और 17 नवंबर को सत्र के लिए अवकाश रहेगा। 18 नवंबर को सत्र की आखिरी बैठक होगी। इस शीतकालीन सत्र के दौरान किसी प्रकार का प्रश्नकाल नहीं होगा, जो कि काफी समय बाद पहली बार हो रहा है। वही विपक्ष इसे सरकार की तरफ से किसानों से संबंधित सवालों से बचने की कोशिश के रूप में देख रहा है। इस सत्र की विशेष बात ये भी है कि कांग्रेस विधायक दल का नेता अभी तक नहीं चुना गया है।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

5 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

5 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

5 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

5 hours ago