WhatsApp Image 2024 04 11 at 1.14.35 PM

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के साथ उनके सौतेले भाई वैभव पंड्या ने करोड़ों रुपये की ठगी की है। आरोपी वैभव पंड्या को मुंबई की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने गिरफ्तार किया है।

साल 2021 में हार्दिक, क्रुणाल और वैभव ने मिलकर पॉलिमर बिजनेस की एक कंपनी शुरू की थी। इस कंपनी में हार्दिक और क्रुणाल की हिस्सेदारी 40-40 फीसदी थी, वहीं वैभव की 20 फीसदी पार्टनरशिप थी। पार्टनरशिप की शर्तों के मुताबिक, मुनाफा तीनों भाइयों में उनकी हिस्सेदारी के हिसाब से बंटना था। लेकिन आरोपी वैभव ने मुनाफे का पैसा हार्दिक और क्रुणाल को देने की बजाय एक अलग कंपनी बनाकर उसमें ट्रांसफर कर दिया। इस वजह से पंड्या बंधुओं को करीब 4.3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

शिकायत के आधार पर EOW ने वैभव पंड्या को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

वैभव पंड्या पर आरोप है कि उन्होंने अपने भाइयों को बताए बिना उसी फील्ड में काम करने वाली एक और फर्म बनाई। उन्होंने बिजनेस के समझौते का उल्लंघन किया। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, वैभव ने चुपके से फर्म में अपना हिस्सा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 33.3 प्रतिशत कर लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *