बडादा विधायक नैना चौटाला के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए पत्थर

बडादा से विधायक नैना चौटाला और हिसार से जेजेपी लोकसभा प्रत्याशी के काफिले पर हमला हुआ है. नैना चौटाला पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मां हैं. वे जींद के उचाना कलां इलाके में प्रचार के लिए पहुंची थीं. उनके काफिले की गाड़ी पर पथराव हुआ और जेजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई है. इधर, जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि यह हमला कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश के इशारे पर हुआ है.

जेजेपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि जींद के उचाना कलां हलके में प्रचार चल रहा था. इस दौरान जब नैना चौटाला का काफिला रोजखेड़ा गांव पहुंचा तो वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला बोला. काफिले की गाड़ी पर पत्‍थर फेंके और कार्यकर्ताओं को पीटा. महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की गई और उनके कपड़े तक फाड़ दिए. कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं. इस हमले के बाद से इलाके में तनाव देखा जा रहा है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस को उन्‍हें सुरक्षा देनी चाहिए. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इलाके में कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था होनी चाहिए.

नैना चौटाला चरखी दादरी की बाढड़ा विधानसभा सीट से विधायक हैं. उन्‍हें जेजेपी ने हिसार से लोकसभा चुनाव में अपना उम्‍मीदवार बनाया है. उन्‍होंने बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पहले नारेबाजी कर रहे थे और उन्‍होंने काले झंडे भी दिखाए. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला बोला और महिलाओं के साथ बदसलूकी की.

जेजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमलावर पूरी तैयारी से थे. उन्‍होंने न केवल पत्‍थर चलाए बल्कि हाथापाई की. महिला कार्यकर्ताओं से बदसलूकी करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए. जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मेरी मां और हिसार लोकसभा से उम्मीदवार नैना चौटाला के काफिले पर कांग्रेस ने हमला करवाया है. इन लोगों की पहचान हो गई है. सभी हमलावर कांग्रेस कार्यकर्ता हैं और कांग्रेस नेता जयप्रकाश के खास आदमी हैं. ये लोग पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. इन सभी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और जेजेपी कार्यकर्ताओं समेत उम्‍मीदवार को सुरक्षा देनी चाहिए. इस घटना पर चुनाव आयोग को कड़ा से कड़ा एक्‍शन लेना चाहिए.

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

1 second ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

1 hour ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

2 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

2 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

3 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

3 hours ago