Categories: क्रिकेट

हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर विवाद, अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने उठाए सवाल

नई दिल्ली
FIH वर्ल्ड कप के लिए भारत की महिला और पुरुष हॉकी टीम्स की जर्सी में बड़ा बदलाव देखने को मिला. जर्सी का रंग परंपरागत नीला की जगह केसरिया कर दिया गया है, ऐसे में हॉकी इंडिया का ये फैसला लगातार विवादों में घिरता जा रहा है. अब इस मामले में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान दिलीप तिर्की ने ही अपनी संस्था के फैसले पर सवाल उठा दिए हैं.

दिलीप तिर्की ने हॉकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव बोर्ड को ईमेल भेजकर कहा कि राष्ट्रीय टीम की जर्सी का रंग बदलने का फैसला उनकी जानकारी के बिना लागू कर दिया गया. इतना ही नहीं, इस मुद्दे पर एग्जीक्यूटिव बोर्ड से भी कोई चर्चा नहीं की गई.

अपने ईमेल में दिलीप तिर्की ने साफ लिखा, ‘राष्ट्रीय टीम की जर्सी का रंग बदलने का फैसला एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सामने चर्चा के लिए नहीं लाया गया और ना ही मुझे पहले इसकी जानकारी दी गई.’उन्होंने कहा कि उनकी आपत्ति जर्सी के रंग से नहीं है, बल्कि इस बात से है कि राष्ट्रीय टीम की पहचान से जुड़े इतने महत्वपूर्ण फैसले को तय प्रशासनिक प्रक्रिया का पालन किए बिना लागू कर दिया गया.’

दिलीप तिर्की ने लिखा कि ऐसे फैसलों पर पहले निर्वाचित नेतृत्व और एग्जीक्यूटिव बोर्ड के साथ चर्चा होनी चाहिए थी. यही किसी भी राष्ट्रीय खेल महासंघ की स्वस्थ प्रशासनिक परंपरा है. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने महासंघ के कार्यकारी निदेशक कमांडर आरके श्रीवास्तव को अलग से ईमेल भेजकर निर्देश दिया कि 31 जुलाई शाम 5 बजे तक सभी एग्जीक्यूटिव बोर्ड सदस्यों को विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाए.

उन्होंने तीन अहम सवालों के जवाब मांगे हैं-
♦ जर्सी का रंग बदलने की मंजूरी किसने दी?
♦ इस फैसले में कौन-कौन अधिकारी शामिल थे?
♦ अध्यक्ष और एग्जीक्यूटिव बोर्ड से सलाह क्यों नहीं ली गई?

भारतीय हॉकी टीम की नई भगवा जर्सी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई. कई लोगों ने इसे टीम इंडिया की पारंपरिक पहचान से जोड़कर सवाल उठाए, जबकि कुछ राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं. हालांकि हॉकी इंडिया लगातार यह कहता रहा कि जर्सी का नया डिजाइन पूरी तरह खेल और डिजाइन संबंधी फैसला है, इसका किसी राजनीतिक या अन्य उद्देश्य से कोई संबंध नहीं है.

ओडिशा सरकार ने भी मांगा जवाब?
दिलीप तिर्की ने अपने पत्र में यह भी खुलासा किया कि इस विवाद को लेकर ओडिशा सरकार ने भी उनसे जवाब मांगा था. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक तौर पर उन्होंने हमेशा यही स्पष्ट किया कि यह फैसला खेल से जुड़ा है, ताकि खिलाड़ियों का ध्यान आगामी वर्ल्ड कप से ना भटके. लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी माना कि प्रक्रिया को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है.

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब हॉकी इंडिया पहले से प्रशासनिक मामलों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहा है. हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान और हॉकी इंडिया की उपाध्यक्ष असुंता लाकड़ा ने महासचिव भोला नाथ सिंह पर धमकी देने का आरोप लगाया था. लाकड़ा का आरोप था कि उन्होंने एक कोच के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत उठाई थी, जिसके बाद उन्हें प्रताड़ित किया गया.

इसके बाद युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने हॉकी इंडिया को निर्देश दिया कि मामले को आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के पास भेजा जाए और स्वतंत्र जांच कराई जाए. इसके अलावा भी हॉकी इंडिया पर उत्पीड़न से जुड़े मामलों को संभालने के तरीके को लेकर सवाल उठते रहे हैं.

Rupesh Jha

Recent Posts

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल रमेन डेका का आह्वान

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त…

1 hour ago

बस्तर रेल मार्ग पर लैंडस्लाइड का खतरा, सुरक्षा के लिए ट्रेनों की स्पीड कम

दंतेवाड़ा. लगातार हो रही बारिश ने अब देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पर्वतीय रेल लाइनों में…

1 hour ago

कलेक्टर नेहा मीना की पहल से लगा वृहद अनुकंपा नियुक्ति शिविर

सिवनी। जिले में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं पात्र परिवारों को समयबद्ध…

1 hour ago

विश्व स्कार्फ दिवस पर सांसद, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को पहनाया गया स्काउट स्कार्फ

सीधी। विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सीधी द्वारा…

1 hour ago

56वें स्थापना दिवस पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का बड़ा संकल्प, शोध और छात्रहित से गढ़ेगा उत्कृष्टता की नई पहचान

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने शनिवार को अपना 56वाँ स्थापना दिवस पूरे उत्साह,…

1 hour ago

कलेक्टर ने सफल औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण, आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों के लिए एक्सपोजर विजिट कराने के दिए निर्देश

सीधी। जिले में स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देने तथा युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित…

1 hour ago