Uncategorized

गुरुग्राम: युवक के साथ मारपीट कर किया अपहरण, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

गुरुग्राम में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद है इसका जीता जागता उदाहरण सामने आया है। जहां बदमाश एक युवक को पहले जमकर पीटते है और उसके बाद उसका अपहरण कर लेते है। इस घटना का CCTV भी सामने आया है जिसमे साफ देखा जा सकता है कि तकरीबन एक दर्जन बदमाश मोहित नाम के युवक के साथ जमकर मारपीट करते है और उसका अपहरण कर लेते है।

(CCTV)

वारदात बीती 16 अगस्त की शाम गुरुग्राम के बसई रोड की है जब मोहित बसई रोड पर स्थित कपड़ों की दुकान पर खरीदारी करने गया था के इतने में घाट लगाए बदमाश आए और मोहित को धरदबोचा।बदमाश मोहित को गाड़ी में बिठाने लगे लेकिन मोहित ने बैठने से इनकार कर दिया तो बदमाशो ने मोहित पर लाठी डंडों की बरसात कर दी जिसके बाद मोहित वही पर बेसुध हो गया । बेसुध होने के बाद बदमाशो ने उसे गाड़ी में डाला और अपहरण कर गाडौली गांव स्थित रिलायंस के जंगलों में ले गए।

पीड़ित मोहित की माने तो वहां भी बदमाशो ने उसकी जम कर लाठी डंडों और रोड से पिटाई की।मारपीट करने के बाद बदमाश मोहित को हीरो होंडा चौक पर फेंक फरार हो गए।मोहित के मुताबिक हीरो होंडा चौक पर वह बेहोश हो गया था और उसके बाद उसकी आंख अस्पताल में ही खुली।

मोहित की मां के मुताबिक उनका बेटा कपड़े खरीदने गया था।उनके पास मोहित के दोस्त का फोन आया था कि मोहित के साथ कुछ बदमाशो ने मारपीट की ओर अपहरण कर ले गए।अब वह न्याय चाहते है जिसने भी उनके बेटे के साथ मारपीट की है उनको कड़ी से कड़ी सजा मिले।

फिलहाल गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाना में मोहित के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस इस मामले में क्या कुछ संज्ञान लेती है और कब तक आरोपियों को गिरफ्तार करती है देखने वाली बात जरूर होगी।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

50 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago