दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर गुरुग्राम के पास एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना 32 माइलस्टोन और सिग्नेचर टावर के नजदीक हुई, जहां एक सफेद रंग की एसयूवी कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद कार आगे चल रहे वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए।
हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उसमें सवार लोगों की जान बच गई। दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
हादसे के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। व्यस्त मार्ग होने के कारण कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और हजारों यात्री जाम में फंस गए। कई किलोमीटर तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत रिकवरी वैन और क्रेन को बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने का काम शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे किया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने वाहन चालकों से हाईवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वाशिंगटन ईरान ने जब सात दिन में होर्मुज को खोलने के लिए अपनी शर्तें रखीं…
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप…
चेन्नई तमिलनाडु में एक जाति है देवेंद्रकुला वेल्लालर (Devendra kula Vellalar- DVK), जो कि दलित…
मौसम बदलने के साथ ही सूखे, फटे और बेजान होंठों की समस्या आम हो जाती…
नई दिल्ली दुनिया कर्ज तले दबती जा रही है और ग्लोबल ऋण अब 365 ट्रिलियन…
नई दिल्ली वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश…