Uncategorized

Gurugram: सीएम सैनी ने 184 करोड़ रुपये की 87 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

हरियाणा के गुरुग्राम जिले के पटौदी विधानसभा क्षेत्र में सीएम नायब सिंह सैनी ने लगभग 184 करोड़ रुपये की 87 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, इन परियोजनाओं से बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक सेवाओं और सामुदायिक सुविधाओं में सुधार होगा।

वहीं, पटौदी में एक जनसभा के दौरान सीएम ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त 10 करोड़ रुपये की घोषणा भी की। ये पहल निवासियों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने और क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सीएम सैनी ने गुरुग्राम के ताज नगर गांव में एक पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक और पशु ट्रॉमा सेंटर खोलने का भी एलान किया। वहीं, जो भूमि उपलब्धता के अधीन होगी और जिसकी अनुमानित लागत एक करोड़ रुपये होगी।

सीएम सैनी ने जनसभा को किया संबोधित

सीएम सैनी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि,‘‘हमारी सरकार लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से काम कर रही है। पिछले 10 वर्षों में हमारी ‘डबल इंजन’ वाली सरकार ने न केवल भारत को बदला है, बल्कि हरियाणा को भी बदलने का काम किया है।’’

वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राजनीति जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद पर आधारित थी।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

3 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

3 hours ago