हरियाणा

6 करोड़ की लागत से बनेगा सत्संग भवन, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रखी आधारशिला

हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास को नई रफ्तार मिली है प्रदेश के हर जिले में एक सामान विकास कार्य हो रहे है और प्रदेश की जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ समय से मिले इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी टीम के हर मंत्री की जिम्मेदारी तय की है, इसी कड़ी में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद में बनने वाले नए सत्संग भवन का शिलान्यास किया इस मौके पर पूर्व मंत्री और विधायक मूलचंद शर्मा समेत पार्टी के कई सीनियर नेता मौजूद रहे
इस सत्संग भवन का निर्माण 6 करोड़ रुपये की लागत से होगा और जिसका फायदा फरीदाबाद की जनता को मिलेगा फरीदाबाद में तैयार होने वाला ये सत्संग भवन सभी सुविधाओं से लैस होगा. इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सभी मिलकर लगातार काम कर रहे है जिसका फायदा फरीदाबाद की जनता को मिल रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी गई है और आने वाले समय में फरीदाबाद पूरे देश में अलग पहचान बनाएगा

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए कहा कि, हमारी सेना पर हमे गर्व है और हमारे जवानों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि,, मुंबई में आतंकी हमला हुआ,, संसद भवन पर आतंकी हमला हुआ,, अक्षरधाम मंदिर में मासूमों को मारा गया लेकिन कांग्रेस ने कुछ नहीं किया लेकिन बीजेपी के शासन में आतंकवाद और पाकिस्तान को उनकी भाषा में पीएम मोदी और हमारी सेना ने जवाब दिया है भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारे जवानों ने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया..

बहरहाल हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी ने सरकार जरूर बना ली है लेकिन अब बीजेपी के ऊपर जिम्मेदारी भी ज्यादा हो गई है क्योंकि जनता ने बीजेपी पर तीसरी बार भरोसा जताया है और पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सत्ता दी है लेकिन मुख्यमंत्री नायबप सिंह सैनी ने साफ कर दिया है वो और उनकी टीम हरियाणा के विकास के लिए रात-दिन काम कर रही है और हरियाणा को नई ऊंचाईयों पर लेकर जाने के लिए वो निरंतर प्रयास कर रहे है… । फरीदाबाद से चैनल 4 न्यूज दिल्ली ncr के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट… ।

admin

Recent Posts

UPI पेमेंट होगा और सुरक्षित! अब नहीं दिखेगा पूरा मोबाइल नंबर, NPCI का नया नियम

मुंबई   डिजिटल पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल NPCI आपके डिजिटल डेटा…

5 minutes ago

Vida का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 128KM की रेंज; ₹30 से कम में होगा फुल चार्ज

नई दिल्ली हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड विडा (Vida) ने नया स्कूटर लॉन्च किया…

5 minutes ago

इंदौर से मुंबई का सफर सिर्फ 8 घंटे में! 309 KM का नया रेल रूट MP और महाराष्ट्र के 8 जिलों को जोड़ेगा

इंदौर  इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन पर नया अपडेट हैं. मध्य प्रदेश के जिन जिलों से रेल…

5 minutes ago

अब CM खुद सुनेंगे जनता की शिकायतें, 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में ‘जन विश्वास अभियान’ में करेंगे संवाद

छिंदवाड़ा  मध्य प्रदेश सरकार के ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026’ की शुरुआत 7 अगस्त से छिंदवाड़ा…

2 hours ago

LPG E-KYC: 16 अगस्त तक e-KYC नहीं कराया तो क्या बंद हो जाएगा गैस सिलेंडर? जानें सच्चाई

नई दिल्ली  रसोई गैस सिलेंडर बिना तो अब किचन की कल्‍पना भी नहीं की जा…

2 hours ago

त्योहारों से पहले महंगाई का झटका! टूथपेस्ट, पेंट समेत कई रोजमर्रा के सामान होंगे महंगे

नई दिल्ली  अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय…

2 hours ago