स्पोर्ट्स

मुंबई इंडियंस को हराकर गुजरात टाइंट्स ने खोला खाता, हार्दिक ने किया बल्ले से निराश

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के नौवे मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच भिडंत हुई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा सीजन में गुजरात को पहली जीत मिली तो वहीं, मुंबई ने लगातार दूसरा मुकाबला गंवा दिया।

गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियन्स को 197 रनों का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में MI ने 6 विकेट खोकर 160 रन ही बनाए। बता दें कि, इस सीजन में दोनों ही टीमों की शुरूआत अच्छी नहीं रही। GT ने अपना पहला मुकाबला पंजाब के खिलाफ खेला जिसमें उसे 11 रनों से हार मिली जबकि, मुंबई को चेन्नई से 4 विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी।

आपको बता दें कि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत बेहद ही खराब रही। रोहित शर्मा पहले ही ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद रयान रिकेल्टन को भी सिराज ने बोल्ड किया। मुंबई ने 35 रन के स्कोर में अपने 2 विकेट गंवा दिए। हालांकि, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की। तिलक वर्मा के आउट होने के बाद रॉबिन मिज भी कुछ खास नहीं कर पाए और वो भी 3 रन बनाकर आउट हो गए।

वहीं, क्रीज पर अब सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या मौजूद थे लेकिन दोनों ही खिलाड़ी अहम मौके पर आउट हो गए। सूर्यकुमार ने 28 बॉल पर 48 रन बनाए. जबकि हार्दिक पंड्या सिर्फ 11 रन बना सके। गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट चटकाए।

पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 8 विकेट पर 196 रन बनाए थे. गुजरात टाइटन्स की शुरुआत शानदार रही. कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने 6 ओवरों में ही गुजरात की टीम ने 66 रन बना डाले। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 78 रनों की पार्टनरशिप हुई। गिल के आउट होने के बाद जोस बटलर क्रीज पर उतरे और उन्होंने सुदर्शन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। मुंबई की ओर से कप्तान हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए।

ये भी पढ़ें:

चैत्र नवरात्रि का आज पहला दिन, जानिए घटस्थापना या कलश स्थापना का मुहूर्त क्या है?

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

3 hours ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

4 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

4 hours ago