चैत्र नवरात्रि व हिंदू नववर्ष का पर्व की आज से शुरूआत हो गई है। आज से अगले 9 दिनों तक मां दुर्गा की आराधना होगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोग सुबह से ही मंदिरों में या अपने-अपने घरों में पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं, इस बीच दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता दिल्लीवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है।
दिल्ली की सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा, “शक्ति, भक्ति और नवचेतना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. मां दुर्गा के आशीर्वाद से हर घर में सुख, शांति और समृद्धि आए। यह पावन पर्व हमें आत्मविश्वास और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे। मां से दिल्ली और देश की उन्नति और समृद्धि की प्रार्थना करती हूं।”
बता दें कि, चैत्र नवरात्रि का पर्व 9 दिन तक चलता है, जिसमें मां दुर्गा के भक्त उनके 9 रूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि के दौरान हर रोज का अपना विशेष महत्व होता है. हर दिन देवी के एक अलग रूप की पूजा की जाती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…
राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…
अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…
AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत कुछ लोग सिर्फ दावे करते हैं और कुछ लोग दावे साबित करते…
देहरादून में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां…