देश

GUJRAT: गुजरात पुलिस का अवैध शरणार्थियों पर बड़ा एक्शन, गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किए 800 से ज्यादा लोग, शरणार्थियों की अवैध झुग्गियों पर चला बुलडोजर।

GUJRAT: गुजरात पुलिस का अवैध शरणार्थियों पर बड़ा एक्शन

अवैध शरणार्थी हमें हर जगह देखने को मिल जाते है। किसी शहर के बाहरी इलाकों में, नदी किनारों पर, बस अड्डे या रेलवे स्टेशन के आस-पास झुग्गी झोपडियां देखने को मिलती है। इन झुग्गियों के खिलाफ लगातार पुलिस भी एक्शन लेती हुई दिखती है, लेकिन होता क्या है कुछ समय बाद या तो उसी जगह पर या फिर उस जगह को छोड़कर किसी दूसरी जगह पर ये झुग्गियां उन्हीं लोगों के साथ हमें दोबारा दिखने लगती है। कानून की अवहेलना कर फिर वही किस्सा शुरू होता है, और इसका भी कोई अंत नहीं है।

हालही में पहलगाम में आतंकी हमला हुआ जिसने कहीं ना कहीं भारत को और भारत के लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि, क्या वो ऐसे लोगों के बीच सुरक्षित है, इसी को लेकर पुलिस ने सख्त रूख अपना लिया है। कई राज्यों की पुलिस ने ऐसे लोगों या कहें कि, अवैध शरणार्थियों को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं…. और ना केवल दिशा निर्देश जारी किए है बल्कि सख्त लहजे में उनके खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में आपको बता दूं कि, गुजरात पुलिस ने सूरत और अहमदाबाद से 1000 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। वहीं, अब पुलिस ने चंदोला झील के पास बनी बांग्लादेशी बस्ती पर धावा बोल दिया है। पुलिस का सख्त रूख इन अवैध शरणार्थियों के प्रति देखा जा रहा है।

गुजरात पुलिस द्वारा
चंदोला झील के आसपास बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को जमींदोज कर दिया गया है। इस पूरे इलाके में अवैध बांग्लादेशी शरणार्थी रहते थे। और ना केवल झुग्गी-झोपड़ियों को जमींदोज किया बल्कि बुलडोजर एक्शन लेते हुए 800 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

वहीं आपको बता दें कि चंदोला झील क्षेत्र में बुलडोजर चलाने से पहले पुलिस ने इस पूरे इलाके की बिजली काट दी। इसके बाद 50 जेसीबी मशीनें और 30 एमएमसी डंपर बुलाए गए। इस दौरान 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। बस्ती पर कार्रवाई के दौरान 800 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से 143 की पहचान बांग्लादेशी नागरिक के रूप में हुई है।

इतना ही नहीं बांग्लादेशी बस्ती पर कार्रवाई करते समय पुलिस ने पूरे इलाके में 10 से ज्यादा ड्रोन तैनात किए थे, जिससे पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही थी।
इस दौरान ज्वॉइंट सीपी (क्राइम) अधिकारी शरद सिंघल ने बताया कि
चंदोला तलाब के आसपास बांग्लादेशियों की अवैध बस्ती थी। इसे पहले भी 2009 में गिराया जा चुका है। मगर, इन लोगों ने फिर से यहां बस्ती बना ली। AMC के ताजा सर्वे में सामने आया है कि इन लोगों ने तालाब की सरकारी जमीन पर मिट्टी डालकर झोपड़े बना लिए हैं। AMC के द्वारा ही ये कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ये सुनिश्चित कर रही है कि, कार्रवाई के दौरान इलाके में कानून व्यवस्था बरकरार रहे और कोई जान हानि की स्थिति पैदा न हो।

बता दें कि, 28 अप्रैल को अहमदाबाद की चंदोला झील के आसपास चल रही इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस फोर्स के अलावा, क्राइम ब्रांच, एसओजी, साइबर क्राइम, एसआरपी समेत कई टीमें मौजूद हैं। चंदोला झील के अलावा शाह आलम, सियासतनगर, नवाबनगर और फूलगिरी छतों के आसपास भी बड़ी संख्या में अवैध बस्तियां बनाई गई हैं।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

5 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

5 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

5 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

6 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

6 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

6 hours ago