राज्यपाल रमेन डेका ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर….

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज सोमवार को लोकभवन में सरस्वती महाविद्यालय, बिलासपुर को अपने स्वेच्छानुदान मद से 10 कंप्यूटर और प्रिंटर प्रदान किए। इस पहल का उद्देश्य महाविद्यालय में शैक्षणिक और तकनीकी सुविधाओं को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना है।

श्री डेका ने कहा कि महाविद्यालय की डिजिटल व तकनीकी क्षमता को सुदृढ़ करना और विद्यार्थियों के अध्ययन को अधिक सुगम व आधुनिक बनाने के लिए कंप्यूटर और प्रिंटर प्रदाए किए जा रहे हैं। यह 10 कंप्यूटर और प्रिंटर राज्यपाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान किए हैं।

इस अवसर पर सरस्वती महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार तिवारी, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के सदस्य सर्वश्री बृजेंद्र शुक्ला, विवेक सक्सेना, लक्ष्मण राव मागर और बद्रीनाथ केसरवानी सहित महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

News Desk

Recent Posts

महंगे फेशियल छोड़ें, चुकंदर-गाजर और टमाटर का सूप त्वचा को देगा पोषण

 हर लड़की का सपना होता है कि अपनी शादी के दिन वह सबसे खूबसूरत दिखे।…

37 minutes ago

पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान

नई दिल्ली   भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को तेलंगाना…

51 minutes ago

सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का कुछ समय से सनी देओल के बेटे राजवीर…

1 hour ago

ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

नई दिल्‍ली  यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ दिल्‍ली की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट…

2 hours ago

धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी

नई दिल्ली इस र‍िटायरमेंट से कई सवाल  उठे, सवाल यही कि क्या संन्यास सही समय…

2 hours ago

सेमीफाइनल का टिकट पाने उतरेगी इंडिया-ए, UAE के खिलाफ गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

नई दिल्ली भारतीय टीम को अगर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 50 ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट में…

3 hours ago