Uncategorized

पीएम मोदी की अपील के बाद गिरे सोने के दाम, जानिए क्या है सोना-चांदी का नया रेट ?

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को भी बाजार खुलते ही दोनों धातुओं के दाम में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक तरफ सोना सस्ता हुआ, तो दूसरी तरफ चांदी की कीमत में तेजी आ गई।

दरअसल, रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सोने को लेकर बड़ा बयान दिया था। तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और युद्ध का असर भारत पर भी पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर जरूरी न हो, तो अगले एक साल तक सोना खरीदने से बचें। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की विदेशी मुद्रा बचाना इस समय बहुत जरूरी है।

पीएम मोदी के इस बयान के बाद सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव नीचे आ गया। पिछले कारोबारी दिन जहां 10 ग्राम सोना करीब 1 लाख 52 हजार 530 रुपये पर बंद हुआ था, वहीं सोमवार को इसकी कीमत गिरकर लगभग 1 लाख 51 हजार 500 रुपये तक पहुंच गई। यानी सोना करीब 1030 रुपये सस्ता हो गया।

अगर पिछले रिकॉर्ड की बात करें, तो जनवरी 2026 में सोने ने पहली बार 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार किया था। उस समय गोल्ड का भाव लगभग 2 लाख 2 हजार 984 रुपये तक पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद से कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। अभी भी सोना अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 51 हजार रुपये सस्ता बिक रहा है।

घरेलू बाजार में भी सोने की कीमत कमजोर हुई है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव शुक्रवार के मुकाबले करीब 800 रुपये तक टूट गया। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। MCX पर चांदी का रेट अचानक बढ़ गया। पिछले कारोबारी दिन 1 किलो चांदी करीब 2 लाख 61 हजार 922 रुपये पर बंद हुई थी, लेकिन सोमवार को इसकी कीमत बढ़कर लगभग 2 लाख 64 हजार 922 रुपये तक पहुंच गई। यानी चांदी करीब 3000 रुपये महंगी हो गई।

हालांकि घरेलू बाजार में चांदी की कीमत में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ और वहां मामूली गिरावट देखने को मिली। कुल मिलाकर सोमवार को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों के दामों में अलग-अलग ट्रेंड देखने को मिला।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

राजस्थान विधानसभा में 25 साल से ‘199 का फेर’! कभी निधन तो कभी सदस्यता रद्द, जानिए क्यों खाली रह जाती है विधायकों की कुर्सी

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में विधानसभा का नया भवन अपनी भव्यता के साथ एक अनोखे…

8 hours ago

‘दूसरे राज्य में मिली छूट राजस्थान में नहीं चलेगी’, शादी करके आई महिलाओं के आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

जोधपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही दूसरे राज्यों की महिलाओं के लिए…

8 hours ago

‘चुनाव खत्म होने दो, सबका इलाज कर देंगे’, नरेश मीणा के बेटे अनिरुद्ध के बयान से विवाद, पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बारां। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव का प्रचार तेज होने के साथ ही बारां जिले में…

9 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल के अमेरिका से लौटते ही 40 विला विवाद में हलचल तेज, ACB की पूछताछ की तैयारी, जानिए पूरा मामला

Rajasthan IAS Shikhar Agrawal News: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल अमेरिका से लौटकर…

9 hours ago

Pushkar Mela 2026: पुष्कर पशु मेले में बढ़ने लगी रौनक, सजे-धजे ऊंट बने आकर्षण का केंद्र, जानिए इस बार क्या है खास

Pushkar Camel Fair 2026: राजस्थान के अजमेर जिले में विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले की…

9 hours ago