जून महीने में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे निवेशकों में हलचल बढ़ गई है। हर दिन की गिरावट के चलते दोनों कीमती धातुएं अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ गई हैं। कमोडिटी बाजार में आज भी सोने और चांदी के दाम दबाव में रहे।
जानकारी के अनुसार, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों में तेज गिरावट दर्ज की गई। सुबह 11 बजे तक 5 अगस्त फ्यूचर वाला सोना करीब 1300 रुपये यानी 0.92% गिरकर 1,41,099 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, 4 सितंबर फ्यूचर वाली चांदी लगभग 1500 रुपये टूटकर 2,20,247 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
जून महीने की बात करें तो इस दौरान सोने और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पूरे महीने में चांदी करीब 54,400 रुपये यानी लगभग 20% तक टूट चुकी है, जबकि सोने की कीमतों में लगभग 20,000 रुपये यानी 12.5% की गिरावट देखने को मिली है।
19 जून को चांदी की कीमत लगभग 2.39 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास थी, जो अब घटकर करीब 2.21 लाख रुपये तक आ गई है। यानी सिर्फ 10 दिनों में ही चांदी लगभग 18,000 रुपये तक सस्ती हो चुकी है। पिछले 5 दिनों में भी इसमें करीब 9,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
इसी तरह 19 जून को सोना 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, जो अब घटकर लगभग 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी कुछ ही दिनों में सोना भी करीब 6,000 रुपये तक टूट चुका है।
वैश्विक बाजारों में भी सोने-चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 1% से ज्यादा गिरकर करीब 3,996.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी भी करीब 1.37% टूटकर 57.83 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।
नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों ही भारतीय रेलवे की नई…
नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा टी20 और…
कलकत्ता पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि 'बांग्ला', 'वेस्ट बंगाल'…
कोलंबो श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे को बुधवार को उनके एनजीओ ओसिरलिया सवियाओ…
रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ प्रदेश में महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से लागू की…
रायपुर 7 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के…