उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: 75 साल की महिला हुई ‘डिजिटल अरेस्ट’, 52.78 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में साइबर ठगों ने ठगी का ऐसा जाल बुना है जिससे शहर के लोगों को डिजिटल सुरक्षा का डर सताने लगा है। ताजा मामला चिरंजीव विहार निवासी 75 साल की महिला को ठगों ने अपना शिकार बनाया। ठगों ने महिला को “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर मानसिक दबाव में डालकर ₹52.78 लाख रुपये ठग लिए।

ठगी की कैसे हुई शुरुआत ?

शिकायतकर्ता के मुताबिक, 25 अक्टूबर को उदय ठाकुर को एक व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को टेलीकॉम विभाग का कर्मचारी बताया। उसने दावा किया कि उनके नाम पर जारी सिम कार्ड का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है। इसी आधार पर अपराधियों ने पीड़िता को डराते हुए कहा कि मामला गंभीर है और अब जांच क्राइम ब्रांच और सीबीआई कर रही है।

बता दें कि, कुछ देर बाद महिला को कथित रूप से इन एजेंसियों के ‘अधिकारियों’ से वीडियो कॉल पर जोड़ा गया। वीडियो कॉल पर अपराधियों ने सरकारी पहचान-पत्र और कार्यालय का नकली माहौल दिखाकर विश्वास दिलाया कि वे केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी हैं। उन्होंने महिला को “डिजिटल अरेस्ट” की अवधारणा समझाई यानि वह घर से बाहर नहीं जा सकतीं और बैंक खाते की जांच के लिए सहयोग देना होगा।

आपको बता दें कि, महिला से ठगों ने 25 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक मानसिक रूप से नियंत्रित रखा। इस दौरान उन्होंने तीन अलग-अलग लेनदेन में कुल ₹52.78 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। प्रत्येक लेनदेन से पहले उन्होंने महिला को झूठे कानूनी परिणामों का भय दिखाया और बैंक अधिकारियों से बात करने से भी मना किया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही साइबर क्राइम थाने, गाजियाबाद में मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कॉल डिटेल्स, बैंक खातों और डिजिटल ट्रेल्स की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक (सिटी) ने बताया, “यह ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी नई तकनीक पर आधारित ठगी है, जिसमें अपराधी कानून प्रवर्तन एजेंसियों का रूप धारण कर पीड़ित को डराकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराते हैं। मामले की जांच साइबर सेल की विशेषज्ञ टीम कर रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान की जाएगी।”

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

45 minutes ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 hour ago