क्रिकेट

ED ने सुरेश रैना और शिखर धवन की कुल ₹11.14 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से की जब्त

ED ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की कुल ₹11.14 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त कर ली है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA), 2002 के तहत की गई है। बता दें कि, अटैच की गई संपत्तियों में सुरेश रैना के नाम पर ₹6.64 करोड़ के म्यूचुअल फंड निवेश और शिखर धवन के नाम पर ₹4.5 करोड़ की एक अचल संपत्ति शामिल है।

क्या है मामला?

ईडी (ED) की जांच कई राज्यों की पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर पर आधारित है, जो गैरकानूनी ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़ी है। जांच में सामने आया है कि 1xBet और उसके ‘सुरोगेट ब्रांड’- 1xBat, 1xBat Sporting Lines- भारत में बिना किसी अनुमति के ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए का प्रचार कर रहे थे।

ईडी के मुताबिक, रैना और धवन ने विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर इन प्लेटफॉर्म्स का प्रचार किया और इसके बदले उन्हें विदेशी रास्तों से भुगतान किया गया. ये पैसे गैरकानूनी सट्टेबाजी से कमाए गए थे, जिनकी असली पहचान छिपाने के लिए जटिल लेनदेन किए गए.

जांच में क्या सामने आया ?

1xBet भारत में हजारों फर्जी (म्यूल) बैंक खातों के ज़रिए पैसों का लेनदेन कर रहा था।
अब तक 6000 से ज़्यादा फर्जी खाते सामने आए हैं।
इन खातों के ज़रिए सट्टेबाजी की रकम को अलग-अलग पेमेंट गेटवे से गुज़ारकर असली स्रोत छिपाया गया।
जांच में पाया गया कि कई पेमेंट गेटवे बिना KYC वेरिफिकेशन के ही व्यापारी (मर्चेंट) जोड़ रहे थे।
मनी लॉन्ड्रिंग का कुल ट्रेल ₹1000 करोड़ से ज़्यादा का है।

admin

Recent Posts

मोदी-योगी की तस्वीरों वाली कांवड़ बनी चर्चा का विषय, मुस्लिम शिवभक्त भी रहा साथ

सावन की कांवड़ यात्रा में हर साल कुछ ऐसी झांकियां और कांवड़ देखने को मिलती…

9 minutes ago

PM मोदी का फेसबुक वीडियो हटने पर बढ़ा विवाद, Meta से संसद ने मांगी जवाबदेही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो कुछ समय के लिए हटने…

48 minutes ago

रामलीला समारोह समिति की बैठक सम्पन्न

रामलीला समारोह समिति की बैठक सम्पन्न राधेश्याम भाकर अध्यक्ष, महामंत्री विजय गोयल,मयंक गर्ग स्वागत अध्यक्ष, …

2 hours ago

रायपुर : सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री साय

रायपुर : सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक…

2 hours ago

NMEO योजना से किसान बेसाहू राम की खेती को मिली नई दिशा

रायपुर किसानों की आय में वृद्धि तथा तिलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के…

2 hours ago

Pakistan Army ने छोड़ा WhatsApp! अब चीनी ऐप WeChat से होगी बातचीत, भारत में पहले से बैन

इस्लामबाद  पाकिस्तान की सेना ने अपने सभी सैन्य अधिकारियों और जवानों को WhatsApp यूज करने…

2 hours ago