विराट -रोहित संग विवाद को लेकर गौतम गंभीर ने किया बड़ा खुलासा, “गलतियां हुई…”

भारतीय क्रिकेट मेन्स टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने पहली बार माना कि, रोहित-विराट के साथ अपने रिश्तों को वो सही से संभाल नहीं पाए। उन्होंने कहा कि वह भी इंसान हैं, उन्हें भी गलतियां करनी की छूट मिलनी चाहिए। कोलकाता में 16 मार्च को आयोजित रेवस्पोर्ट्ज कॉन्क्लेव में गंभीर ने कहा कि, बीते डेढ़ साल में उनसे कुछ गलतियां हुई होगी लेकिन उनकी नीयत हमेशा सही रही।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सीनियर खिलाड़ियों और हेड कोच के बीच कुछ बातों को लेकर मनमुटाव हैं।

गौतम गंभीर से जब रेवस्पोर्ट्ज कॉन्क्लेव में सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि, ‘मैं इंसान हूं और मुझे भी गलतियां करने की अनुमति होनी चाहिए। खिलाड़ियों को भी गलतियां करने का हक है, पिछले 18 महीनों में मुझसे भी गलतियां हुई होंगी और मैं इससे पीछे नहीं हटता। लेकिन मैं हमेशा एक बात मानता हूं कि सही नीयत से लिया गया गलत फैसला भी स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन गलत नीयत से लिया गया फैसला ड्रेसिंग रूम में बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।’

गौतम गंभीर ने आगे कहा, ‘जब तक मैं अपने ड्रेसिंग रूम के सामने ईमानदारी से खड़ा होकर उनकी आंखों में देखकर बात कर सकता हूं, तब तक मुझे लगता है कि मैं अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभा रहा हूं।’

आपको बता दें कि, गौतम गंभीर की कोचिंग के पहले ही साल विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास ले लिया था। इसके अलावा भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उम्मीद के बिल्कुल विपरीत नतीजे मिले और ऐसे में बीसीसीआई (BCCI) ने टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की और कुछ नए दिशा-निर्देश लागू किए।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

इजरायल का बड़ा दावा, हमले में बाजिस फोर्स के चीफ सुलेमानी की मौत

Israel की वायुसेना ने बीती रात Iran में कई जगहों पर हवाई हमला किया। आईडीएफ…

2 hours ago

अटल टनल की ओर जाने वाले रास्ता बंद, हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और भारी बर्फबारी ने…

4 hours ago

47 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर होर्मुज से भारत आया ‘नंदा देवी’ जहाज

भारत के लिए ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच एक राहत की…

6 hours ago

यूपी में आया नया नियम, अंडों पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, होगी कार्रवाई

यूपी सरकार ने उपभोक्ताओं की सेहत के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब 1 अप्रैल…

6 hours ago

ईरान ने निकाली अपनी डासिंग मिसाइल, खौफ में अमेरिका और इजरायल

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने युद्ध…

1 day ago

45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आ रहा शिवालिक, अब दूर होगा भारत में गैस संकट !

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी जंग के बीच भारत के लिए राहत की खबर…

1 day ago