पंजाब में अब 10 लाख तक का मुफ्त इलाज, केजरीवाल और भगवंत मान ने लॉन्च की ‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना’

CHANNEL4 NEWS INDIA


पंजाब के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब किसी भी बीमारी के इलाज के लिए 10 लाख रुपए तक का खर्च सरकार उठाएगी। मंगलवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मिलकर ‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना’ लॉन्च की। इस योजना के तहत पंजाब का हर नागरिक सेहत कार्ड बनवाकर सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज करा सकेगा। कार्ड बनने की प्रक्रिया 2 अक्टूबर से शुरू होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अब लोगों को नीले-पीले कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी, बस आधार या वोटर कार्ड दिखाइए और सेहत कार्ड बनवाकर इलाज पाइए। चाहे किसान हो, मजदूर, सरकारी कर्मचारी या पेंशनर – सभी को इसका लाभ मिलेगा। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के सभी सरकारी और 2000 से ज्यादा प्राइवेट अस्पतालों को इस योजना से जोड़ा जाए। इस कार्ड से हर गंभीर बीमारी का इलाज मुफ्त होगा।

आम आदमी पार्टी राष्ट्र निर्माण का काम कर रही है: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्र निर्माण का काम कर रही है। तीन साल में उनकी सरकार ने पंजाब को शिक्षा में देशभर में पहले नंबर पर पहुंचाया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और अकाली दल ने कभी ऐसा काम नहीं किया, जबकि हम मोहल्ला क्लीनिक से लेकर मेडिकल सुविधाएं जनता तक पहुंचा रहे हैं। केजरीवाल ने बताया कि इलाज पूरी तरह कैशलेस होगा। मरीज को किसी तरह का बिल या कागजी झंझट नहीं झेलना पड़ेगा। बस अस्पताल जाइए, आधार या वोटर कार्ड दिखाइए और इलाज कराइए। हर व्यक्ति या परिवार को अलग से एक कार्ड मिलेगा, जिससे सारी सुविधाएं मिलेंगी। अब तक पंजाब में 800 मोहल्ला क्लीनिक बन चुके हैं और 200 और जल्द तैयार होंगे।

‘अब इलाज के लिए कर्ज लेने की जरूरत नहीं’

सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि यह योजना पंजाब के लिए एक वरदान साबित होगी। लोगों को अब इलाज के लिए कर्ज या जमीन बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने रंगले पंजाब को नशे का गढ़ बना दिया था, लेकिन अब हमने नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है और यह लड़ाई हम जीतकर रहेंगे। उन्होंने साफ कहा कि अब कानून अपना काम करेगा और जिसने पंजाब के घरों में अंधेरा फैलाया, उसे सजा मिलेगी। यह योजना आयुष्मान भारत और पहले से चल रही ‘मुख्यमंत्री सरबत सेहत बीमा योजना’ से एक कदम आगे है। अब पंजाब का हर निवासी बिना किसी आय वर्ग या सीमा के इस सुविधा का लाभ ले सकेगा। आम आदमी पार्टी के इस मॉडल की चर्चा अब न्यूयॉर्क जैसे शहरों में भी हो रही है। साफ है कि अब पंजाब में इलाज को लेकर न कोई डर रहेगा, न कोई खर्च – सेहत कार्ड से होगा हर पंजाबी का इलाज।

admin

Recent Posts

तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी का तूफान, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च…

2 hours ago

तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी का तूफान, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च…

2 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

2 hours ago

दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक – राज्यपाल रमेन डेका….

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि सस्ता इलाज, किफायती दवाएं और ग्रामीण क्षेत्रों…

2 hours ago

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन महिलाओं और बच्चों के…

2 hours ago

निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं….

रायपुर: श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल…

2 hours ago