Former home minister
Former home minister: हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने है। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के लिए दावा ठोक दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘‘मेरे पास सारे हरियाणा से लोग आ रहे हैं और जहां-जहां भी मैं गया हूं, मुझे कह रहे हैं कि आप सीनियर मोस्ट हो, आप मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनें। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग और अपनी सीनियरटी के दम पर मैं मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश करूंगा, पार्टी बनाती है या नहीं बनाती लेकिन अगर मुझे इस प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया तो मैं हरियाणा की तकदीर बदल दूंगा, मैं हरियाणा की तस्वीर बदल दूंगा’’
अनिल विज ने आगे कहा कि, ‘मैंने छह बार चुनाव लड़ा है, मैंने पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा. लेकिन लोगों की मांग पर मैं इस बार अपनी वरिष्ठता के आधार पर सीएम पद के लिए दावा करूंगा’। विज ने कहा कि यह फैसला ‘हाईकमान’ के हाथ में है। उन्होंने कहा कि मुझे सीएम बनाना है या नहीं, यह हाईकमान के हाथ में है।Former home minister
अंबाला छावनी में विधानसभा चुनावों के लिए अपने कामों और योजनाओं व परियोजनाओं के बारे में अनिल विज अपने रिपोर्ट कार्ड की जानकारी भाजपा चुनावी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आज वे अपना नारा ‘‘काम किया है काम करेंगें’’ के संबंध में अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच में रखने के लिए हाजिर हुए है।Former home minister
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…