Uncategorized

रोहतक: कांग्रेस की पूर्व शिक्षा मंत्री ने भूपेंद्र हुड्डा को बताया अगला मुख्यमंत्री

रोहतक पहुँची पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झज्जर से प्रत्याशी गीता भुक्कल का बड़ा बयान सामने आया है। उहोंने कहा एग्जिट पोल से पहले ही बता दिया था कि हरियाणा में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं, कांग्रेस का बहुमत आने पर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कहा भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 10 साल में हरियाणा प्रदेश को पहुंचाया था एक नंबर पर और अब एक बार फिर हरियाणा प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही होंगे ।

विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले जिस तरह से एग्जिट पोल आ रहे हैं उसमें कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती दिखाई दे रही है ऐसे में कांग्रेसी नेताओं का भी मनोबल बढ़ा हुआ है और वह अपने बयानों में कहते हैं कि उन्हें एग्जिट पोल से ही पहले पता था की प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने तो प्रदेश मे कांग्रेस सरकार बनने का दावा ठोक दिया है और उन्होंने अगले मुख्यमंत्री की घोषणा भी कर दी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जो विधायक चुनकर जाते हैं उनकी राय शुमारी ली जाती है और उनकी माने तो एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही होंगे। वहीं कुमारी सैलजा को लेकर उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा उनकी पार्टी की वरिष्ठ नेता है और वह उनका सम्मान करती हैं लेकिन जिस तरह से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 10 साल के शासन में पूरे प्रदेश में विकास के कार्य हुए थे और प्रदेश को एक नंबर पर पहुंचा था अब फिर प्रदेश की जनता एक बार फिर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री देखना चाहती है।

उन्होंने भाजपा सरकार के इन 10 साल के शासन की निंदा करते हुए कहा कि इन 10 सालों में प्रदेश काफी पिछड गया है और बेरोजगारी व महंगाई चरम सीमा पर है और भाजपा सरकार विफल सरकार रही है इसलिए 10 साल की एंटिकम्बेंसी भी होने का कारण बताया है ।

admin

Recent Posts

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

13 minutes ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

51 minutes ago

राशन की दुकान में घुसा जंगली हाथी, चावल की बोरियां फाड़कर खाने लगा

केरल के इडुक्की जिले से इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक अनोखी…

2 hours ago

Sonam Wangchuk ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन | PM Modi का संदेश | NEET Paper Leak | CJP |

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने भूख हड़ताल (अनशन) को समाप्त…

3 hours ago

सोनम वांगचुक ने इन 3 अश्वासन पर खत्म किया अनशन, जानिए क्या है ?

सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने 28 जून 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर…

3 hours ago

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े, दीपके का आया बयान

NEET पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

3 hours ago