Categories: देश

पाकिस्तान की हरकत का दिल्ली से जवाब, हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा ढांचा हटाने पहुंचा बुलडोजर

भारत ने दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन को मिलने वाली बाहरी सुरक्षा हटा दी है. हाई कमीशन के बाहर लगे ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स को बुलडोजर से हटा दिया गया है. यह कार्रवाई पाकिस्तान की तरफ से इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड्स हटाने के ठीक तीन दिन बाद हुई. ऐसे में भारत के इस कदम को पाकिस्तान की कार्रवाई का सीधा जवाब माना जा रहा है।

दोनों देशों के रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण हैं. पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. भारत ने इसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था. दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव 10 मई को सीजफायर के बाद थमा था।

सर्जियो गोर के बयान से भी बढ़ी पाकिस्तान की चिंता
भारत में अमेरिका के राजदूत और दक्षिण-मध्य एशिया के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत सर्जियो गोर के श्रीनगर दौरे ने भी पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है. श्रीनगर में सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत का “महत्वपूर्ण हिस्सा” बताया. उन्होंने कहा, “यह भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसलिए मैं यहां पहली बार आया हूं. यह बेहद खूबसूरत जगह है. यहां आकर मैं बहुत खुश हूं।

अमेरिकी दूत ने गोर ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था में हुए सुधार की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र के लिए जारी अपनी ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा कर सकता है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इलाके को सुरक्षित बनाने के लिए “बेहतरीन कदम” उठाए हैं।

पाकिस्तान ने अमेरिकी अधिकारी को किया तलब
सर्जियो गोर के बयान के बाद पाकिस्तान ने अमेरिकी अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी जताई. इस्लामाबाद में अमेरिकी चार्ज डी अफेयर्स नताली बेकर को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने तलब किया और गोर के बयान पर आपत्ति दर्ज कराई. पाकिस्तान ने सर्जियो गोर की टिप्पणी को “तथ्यात्मक रूप से गलत” बताया. यानी एक तरफ अमेरिका की तरफ से जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत के पक्ष में बयान आया, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान ने इसका विरोध किया।

पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से सुरक्षा बैरिकेड हटाना इसी बढ़ती तनातनी के बीच हुआ है. पहले इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा घेरा हटाया गया. अब दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर भी ऐसी ही कार्रवाई हुई है।

Rupesh Jha

Recent Posts

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ की लाखों माताओं-बहनों के आर्थिक स्वावलंबन, आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को मजबूत कर रही…

1 hour ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा…

2 hours ago

IPL के साथ PSL कराकर पाकिस्तान ने फिर बढ़ाई मुश्किल, न खिलाड़ी मिलेंगे न दर्शक

नई दिल्ली  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने की पूरी…

2 hours ago

उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण…..

रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज खुद…

2 hours ago

ऋषभ पंत की DC में वापसी, लेकिन नहीं करेंगे ओपनिंग; गांगुली ने बताया नंबर-4 या 5 का रोल

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स (DC) में ऋषभ पंत की वापसी हो चुकी है, लेकिन उनकी…

3 hours ago

SIR के समर्थन में 42 पूर्व जजों की चिट्ठी, कहा- चुनाव आयोग पर सवाल उठाना राजनीतिक विरोध

 नई दिल्ली चुनाव आयोग के मतदाता सूची के SIR को लेकर चल रहे प्रदर्शन के…

3 hours ago