IND VS ENG 3rd T20: किन कारणों से टीम इंडिया को मिली हार, वरुण चक्रवर्ती ने रच दिया इतिहास

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया और इस मुकाबले को इंग्लैंड ने 26 रनों से जीता। वहीं, अब भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने भारत को 172 रनों का टारगेट दिया था जिसके जवाब में भारतीय टीम 9 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया।

वहीं, इस मुकाबले में मोहम्मद शमी को प्लेइंग11 में शामिल किया गया। हालांकि शमी अपनी छाप नहीं छोड़ सके। उन्होंने 3 ओवर गेंदबाजी की और 25 रन दिए लेकिन शमी को एक भी विकेट नहीं मिला। उनका इकोनॉमी रेट भी 8.33का रहा। दूसरी तरफ लेग स्पिनर रवि बिश्नोई काफी महंगे साबित हुए और वह बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। उन्हें सीरीज के तीनों मैचों में जगह मिली और वह सिर्फ एक ही विकेट ले सके।

बता दें कि, इस मैच में रवि बिश्नोई ने 4 ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने 11.50 इकोनॉमी रेट से 46 रन दिए। वहीं, भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा। टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और 31 रनों के स्कोर पर ही संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के विकेट गिर गए। संजू ने 3 रन और अभिषेक ने 24 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी जल्दी आउट हो गए। उन्होंने सिर्फ 14 रन बनाए। टॉप ऑर्डर के खराब प्रदर्शन के बाद मिडिल ऑर्डर भी फेल हो गया। एक के बाद एक विकेट गिरते गए।

वरुण चक्रवर्ती ने बनाया खास रिकॉर्ड

बता दें कि, टीम इंडिया के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने इस मुकाबले में 5 विकेट झटके और ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए है। वरुण ने 24 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट लेकर उन्होंने इतिहास रच दिया। उन्होंने एक द्विपक्षीय टी20 सीरीज में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए है। वहीं, उन्होंने इस मामले में युजवेंद्र चहल को पछाड़ दिया है। युजवेंद्र चहल एक सीरीज में सबसे ज्यादा 8 विकेट ले सके थे।

ये भी पढ़ें:

महाकुंभ में भगदड़ के बाद रेलवे का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक रद्द की प्रयागराज की स्पेशल ट्रेने

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद एंबुलेंस में लगी आग, जानिए कैसे है हालात ?

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

3 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

3 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

3 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

3 hours ago