Categories: बिजनेस

देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार

मुंबई
 भारत में लोगों के पेमेंट का तरीका बदल रहा है। भुगतान के तरीकों में बदलाव एटीएम निकासी और क्रेडिट कार्ड से होने वाले खर्च से पता चलता है।अक्टूबर 2026 में भारत में पहली बार क्रेडिट कार्ड से होने वाला खर्च ATM से निकाले गए कैश से अधिक हो गया। यह भुगतान के तरीकों में आए एक बड़े बदलाव को दर्शाता है। इसकी वजह महीने का कार्ड खर्च बढ़कर 2.4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया, जबकि एटीएम (ATM) से निकाली गई नकदी घटकर 2.3 लाख करोड़ रुपये रह गई।

बदल रहे हालात
पेमेंट के तरीकों में ये बदलाव काफी अहम है, क्योंकि नवंबर 2019 में ATM से निकाली गई नकदी, क्रेडिट कार्ड से होने वाले खर्च की तुलना में लगभग पांच गुना थी। पिछले सात वर्षों में ATM से निकाली गई नकदी और क्रेडिट कार्ड खर्च का अनुपात लगातार कम हुआ है। नवंबर 2019 में यह 470 प्रतिशत था, जो अक्टूबर 2026 में घटकर 95.1 प्रतिशत रह गया।

कोविड लॉकडाउन के वक्त बढ़ गया अंतर
कोविड लॉकडाउन के दौरान भुगतान के इन दोनों तरीकों के बीच का अंतर और बढ़ गया था। अप्रैल 2020 में, ATM से निकाली गई नकदी क्रेडिट कार्ड खर्च की तुलना में 6.2 गुना थी, जो इस अवधि का सबसे ज्यादा अनुपात है।

हालात के हिसाब से बदलते रहे पेमेंट मोड
महामारी के दौरान लोगों द्वारा नकदी निकालने की होड़ के कारण ATM से निकाली गई राशि बढ़कर 1.3 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि लॉकडाउन की वजह से क्रेडिट कार्ड से होने वाला खर्च घटकर 20,765 करोड़ रुपये रह गया था।

साल दर साल आंकड़ों में दिखा बदलाव
लेन-देन की मात्रा में भी यह बदलाव दिखा। अक्टूबर 2026 में, ATM से निकाली गई रकम क्रेडिट कार्ड के लेन-देन का 61.5 प्रतिशत थी, जो इस अवधि में सबसे कम अनुपात है। उस समय 6,833 लाख क्रेडिट कार्ड लेन-देन के मुकाबले 4,229 लाख बार ATM से पैसे निकाले गए।

सबसे अधिक अनुपात मई 2020 में दर्ज किया गया था, जब ATM से निकाली गई रकम क्रेडिट कार्ड के लेन-देन की तुलना में 3.9 गुना थी। यह अंतर साल-दर-साल के आंकड़ों में भी साफ दिखाई दिया। टीओआई की खबर के मुताबिक आरबीआई के आंकड़ों से ये बदलाव देखने को मिल रहे हैं। 

News Desk

Recent Posts

Uttarakhand News: संविधान एवं विधि दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, अभियोजन विभाग को दी 3 अहम सौगातें….

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में संविधान एवं विधि दिवस के…

27 minutes ago

सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन…

31 minutes ago

संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारा संविधान केवल अधिकारों और…

33 minutes ago

बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर

नई दिल्ली एक और बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बना ली गई? आप कहोगे कि…

59 minutes ago

PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन

नई दिल्ली  देश की दिग्गज फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe IPO) के आईपीओ पर एक बड़ा…

1 hour ago

मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस

मुंबई सीजेपी ने 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया था. मुंबई…

1 hour ago