जून में Royal Enfield की बिक्री में पांच प्रतिशत की गिरावट

मोटरसाइकिल विनिर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की जून की बिक्री में पांच प्रतिशत की गिरावट आई है। जून में कुल बिक्री पांच प्रतिशत घटकर 73,141 इकाई रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 77,109 इकाई थी।

रॉयल एनफील्ड ने एक बयान में कहा कि घरेलू बिक्री पिछले महीने दो प्रतिशत घटकर 66,117 इकाई रही, जो जून 2023 में 67,495 इकाई थी। इसमें कहा गया, जून 2023 में 9,614 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने निर्यात 27 प्रतिशत घटकर 7,024 इकाई रह गया।

रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बी. गोविंदराजन ने कहा, ‘‘ हम अपनी दीर्घकालिक योजनाओं पर अडिग हैं और इस दिशा में काफी प्रगति कर रहे हैं। यह साल रॉयल एनफील्ड के लिए रोमांचक रहेगा, क्योंकि कई नई पेशकशों की योजना है जो हमारे उत्पाद खंड को काफी मजबूत करेंगी।’’.

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago