पश्चिमी दिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर हुई गोलीबारी
पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दो हथियारबंद हमलावरों ने एक मिठाई की दुकान पर गोलीबारी की हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात 11 बजे ‘सिंगला स्वीट शॉप’ के बाहर हुई। अधिकारी के अनुसार यह जबरन वसूली का मामला लग रहा है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार दो लोग मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने दुकान के सामने के शीशे पर गोलियां चलाई। इसके बाद वे फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से चार खाली कारतूस बरामद किए गए हैं लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है।
अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…
राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…
राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द होने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा सियासी…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है।…
महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद…
मध्य-पूर्व में एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान और इजरायल…