मणिपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सेना प्रमुख ने सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा
सेना ने शुक्रवार को एक बयान में जानकारी देते हुए बताया कि, मणिपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। सेना प्रमुख दो दिवसीय मणिपुर दौरे पर है।
बयान में कहा गया, ‘‘सेना प्रमुख ने पूर्वी सेना कमांडर के साथ सीमा पर सुरक्षा स्थिति और क्षेत्र में आंतरिक सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।’’ जनरल द्विवेदी ने ‘‘क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने की दिशा में किए जा रहे भारतीय सेना और असम राइफल्स के प्रयासों की सराहना की।’’
वहीं, उन्होंने सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ भी बातचीत की और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। साथ ही उनसे शांति की दिशा में योगदान देने और समुदायों के बीच मित्रता फैलाने में भूमिका निभाते रहने का आग्रह किया।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…