AIR INDIA का ‘महाकुंभ’ जाने वालों को तोहफा, जानिए टाइम टेबल और किराया

महाकुंभ मेला 2025 के लिए यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए दिल्ली और प्रयागराज के बीच रोजाना फ्लाइट्स शुरू करने का एयर इंडिया (Air India) ने एलान कर दिया है। ये अस्थायी उड़ान 25 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक चलेंगी। बता दें कि, हर 12 साल में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले का आगाज हो गया है जिसमें करोड़ों श्रद्धालु डुबकी लगाने आएंगे।

एअर इंडिया (Air India) की नई सेवा दिल्ली-प्रयागराज रूट पर सिंगल फुल-सर्विस फ्लाइट ऑप्शन देगी, जिससे यात्रियों को इकोनॉमी क्लास के साथ-साथ प्रीमियम केबिन का भी विकल्प मिलेगा। दिन के समय की उड़ान दिल्ली के माध्यम से भारत और उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्व एशिया समेत ग्‍लोबल स्तर पर कनेक्शन की सुविधा भी प्रदान करती है।

Air India की प्रयागराज के लिए फ्लाइट का शेड्यूल
25 जनवरी -31 जनवरी 2025
AI-2843: दिल्ली-प्रयागराज – प्रस्थान: 14:10, आगमन: 15:20
AI-2844: प्रयागराज-दिल्ली – प्रस्थान: 16:00, आगमन: 17:10

1 फरवरी – 28 फरवरी 2025
AI-843: दिल्ली-प्रयागराज – प्रस्थान: 13:00, आगमन: 14:10
AI-844: प्रयागराज-दिल्ली – प्रस्थान: 14:50, आगमन: 16:00

वहीं, इस साल का आयोजन खासतौर में काफी महत्तवपूर्ण है क्योंकि, 144 साल बाद खगोलिय संयोग बन रहा है। बता दें कि, 45 दिनों तक चलने वाले दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम महाकुंभ मेल 45 दिनों तक चलेगा जिसमें 40 करोड़ से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है। महाकुंभ के लिए यूपी सरकार ने खास व्यवस्थाएं की है जिनमें 55 पुलिस स्टेशन, 45000 पुलिस कर्मी, 30 पंटून पुल और महाकुंभ नगर शामिल है।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

12 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

14 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

14 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

15 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

15 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

16 hours ago