Categories: Uncategorized

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस दिन पेश करेंगी 8वां बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार आठवां बजट पेश करने वाली है। बजट सत्र की शुरूआत 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी और इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।

केंद्रीय बजट सत्र 2025, 31 जनवरी से शुरू होगा जो कि 4 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे लोकसभा में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। केंद्रीय बजट 2025-26 1 फरवरी, 2025 को लोकसभा में पेश किया जाएगा।’

उन्होंने लिखा, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे लोकसभा में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। 2025-26 का केंद्रीय बजट 1 फरवरी, 2025 को लोकसभा में पेश किया जाएगा. दोनों सदन 13 फरवरी, 2025 को अवकाश के लिए स्थगित हो सकते हैं और विभिन्न मंत्रालयों/विभागों की अनुदान मांगों की जांच करने और उन पर रिपोर्ट देने के लिए 10 मार्च, 2025 को फिर से आएंगे।’

बता दें कि, केंद्र सरकार के इस बजट से आम आदमी को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है और ऐसा माना जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण बजट में टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव कर सकती है। वहीं, इसके साथ ही नई टैक्‍स व्‍यवस्‍था के तहत कुछ छूट का भी शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, हेल्‍थ इंश्‍योरेंस, स्‍टूडेंट्स, रेलवे और अन्‍य सेक्‍टर्स के लिए भी खास ऐलान हो सकते हैं।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

7 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

8 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

8 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

11 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

11 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

11 hours ago