Uncategorized

महिला टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की कप्तान होंगी फातिमा सना

संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 22 वर्षीय फातिमा सना को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। वो निदा डार की जगह अब टीम की कप्तान होगी।

बता दें कि, खराब फॉर्म से गुजर रही निदा की अगुआई वाली टीम को इंग्लैंड में टी20 और वनडे श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा था और पिछले महीने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भी टीम बाहर हो गई थी।

वहीं, चयनकर्ताओं ने हालांकि निदा को टीम में बरकरार रखा है जिसमें कम से कम 10 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पिछले विश्व कप में खेल चुके हैं। गेंदबाजी आलराउंडर फातिमा सना पहले भी पाकिस्तान की उभरती और घरेलू टीमों की अगुआई कर चुकी हैं। उन्होंने 41 वनडे और 40 टी20 मैच खेले हैं। वह दिसंबर 2023 में क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ उस वनडे में भी टीम कप्तान थीं जिसने सुपर ओवर में जीत दर्ज की थी।

बता दें कि, पाकिस्तान को ग्रुप ए में आस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है। चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर-बल्लेबाज नजीहा अल्वी की जगह दायें हाथ की बल्लेबाज सदफ शमास को भी वापसी कराई है जो दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 का भी हिस्सा थीं और वह रिजर्व खिलाड़ी के रूप में यात्रा करेंगी।

टीम इस प्रकार है :
फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा सुंधू, निदा डार, ओमाइमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल (फिट होने पर), सिदरा अमीन, सईदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन, रिजर्व: नजीहा अल्वी (विकेटकीपर)।


admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago