Uncategorized

Fateh Box Office Collection : ‘फतेह’ की कमाई में मंगलवार को इजाफा, जानिए कितना हुआ कलेक्शन ?

10 जनवरी को सिनेमाघरों में एक्टर सोनू सूद की डायरेक्शन वाली फिल्म ‘फतेह’ रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म की शुरूआत काफी धीमी रही लेकिन फिल्म ने मंगलवार को अच्छी कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर फतेह का क्लैश राम चरण की गेम चेंजर के साथ हुई। वहीं, सोनू सूद की ‘फतेह’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट थी।

सोनू सूद ने इस फिल्म के जरिए डायरेक्शन में डेब्यू किया और साथ ही इसमें लीड रोल भी प्ले किया है। सिनेमाघरों में शुरूआती दिनों में फिल्म का बिजनेस ठंड रहा और वीकेंड पर भी कमाई अच्छी नहीं हो पाई लेकिन पांचवें दिन यानि मंगलवार को मकर संक्रांति वाले दिन छुट्टी रही तो फतेह को फायदा पहुंचा और कलेक्शन में थोड़ा इजाफा हुआ।

वहीं, फिल्म ‘फतेह’ की कमाई की बात करें तो 2.4 करोड़ के कलेक्शन के साथ खोला था और वीकेंड में 6.75 रुपये की कमाई की। इसके बाद सोमवार को कमाई में गिरावट आई फिल्म ने सिर्फ 95 लाख रुपये कमाए लेकिन मंगलवार को 76 फीसदी की ग्रोथ मिली और 1.60 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने 5 दिनों में 9.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

बता दें कि, लीड एक्टर के मुताबिक फिल्म का कुल कलेक्शन 12.02 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। एक्टर ने एक ट्वीट शेयर किया है जिसमें लिखा है, “सोनू सूद के लिए बॉक्स ऑफिस पर जीत, फतेह लगातार ग्रोथ दिखा रही है और 2025 की पहली स्लीपर हिट की ओर बढ़ रही है. रॉकऑन नेशनल बॉक्स ऑफिस पर 12.02 करोड़ का कलेक्शन।”

admin

Recent Posts

8th Pay Commission: ज्यादा बेसिक पे या भत्ते, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या होगा फायदेमंद?

 नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे…

2 hours ago

भारत के हथियारों का यूरोप में बढ़ा दबदबा, 13 देशों तक पहुंचा रक्षा निर्यात

नई दिल्ली यूरोप में हथियारों और गोला-बारूद की बढ़ती जरूरत भारत के डिफेंस सेक्टर के…

2 hours ago

कच्चे तेल की ढुलाई 3 डॉलर से बढ़कर 20 डॉलर पार, क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

  नई दिल्ली     पश्चिम एशिया से कच्चे तेल की सप्लाई संघर्ष से पहले…

2 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

12 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

12 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

12 hours ago