चण्डीगढ़

किसानों का दिल्ली कूच फिलहाल स्थगित, रख दी ये मांग

हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसानों ने दिल्ली कूच की योजना फिलहाल स्थगित कर दी है। किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि 14 फरवरी को चंडीगढ़ के बजाय दिल्ली में बैठक आयोजित की जाए। सुबह पंधेर ने दिल्ली कूच का ऐलान किया था और केंद्र सरकार पर किसानों के बीच फूट डालने का आरोप लगाया था। केंद्र ने किसानों को 14 फरवरी को चंडीगढ़ में बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।

बता दें कि, फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने आज (20 जनवरी) देशभर में लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के आवास का घेराव करने की योजना बनाई थी।

हालांकि, केंद्र से बातचीत के निमंत्रण के बाद SKM ने किसानों से घेराव करने के बजाय ई-मेल के माध्यम से सांसदों को ज्ञापन भेजने का सुझाव दिया है। SKM ने यह भी घोषणा की है कि 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च आयोजित किए जाएंगे।

SKM नेता दर्शनपाल सिंह ने कहा कि सांसदों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक किसानों का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि जल्द बातचीत शुरू हो सके।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

15 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

16 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

17 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

17 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

18 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

18 hours ago