हरियाणा

FARIDABAD POLICE: चेकिंग के दौरान फरीदाबाद पुलिस ने बरामद किए करोड़ों रुपए

FARIDABAD POLICE: चेकिंग के दौरान फरीदाबाद पुलिस ने बरामद किए करोड़ों रुपए

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने कार से डेढ़ करोड़ रुपए बरामद किए हैं। ₹500-₹500 के नोटों के बंडल 3 बैगों में भरे हुए थे। 2 युवक यह कैश गुरुग्राम से नोएडा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो बचने के लिए उन्होंने चौकी इंचार्ज को ₹25 लाख रुपए का ऑफर दिया। मगर, इंचार्ज ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी गई

पुलिस कार, कैश और युवकों को थाने ले गई। जहां नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई गई। शुरुआती पूछताछ में युवकों ने कहा कि उन्हें कंपनी की लेडी मैनेजर लक्ष्मी ने यह कैश लेने के लिए भेजा था।

हालांकि पुलिस को शक है कि ये पैसा हवाला का है। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। दोनों युवकों ने जिस महिला मैनेजर लक्ष्मी के कहने पर कैश लेने के लिए आने की बात कही, वह फिलहाल गायब है। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था। मगर, मंगलवार दोपहर तक वह फरीदाबाद नहीं पहुंची। पुलिस का कहना है कि सबूत ना दिखाने पर पेनल्टी लगाई जाएगी।

सूरजकुंड थाने के SHO प्रहलाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आनंगपुर चौक के पास चेक पोस्ट लगाया गया था चेकिंग के दौरान गुरुग्राम की तरफ से आ रहे ब्रेजा गाड़ी में दो लोगों थे उन्हें रुकवा कर गाड़ी की चेकिंग की गई तो उसमें रुपयों से भरा हुआ बैग मिला। कार में दो लोग मौजूद थे जो पूछताछ में बताया कि वह लोग गुरुग्राम से नोएडा जा रहे थे। यह रुपए भी वहीं से लेकर आए हैं। पुलिस ने सभी रुपये को जप्त कर इसकी सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी दी, इसके बाद ग्रीन फील्ड चौकी में पहुंची इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने मशीन लगाकर पैसों को गिनना शुरू किया, गिनती में डेढ़ करोड़ रुपए थे

सूरजकुंड थाना एसएचओ प्रहलाद सिंह ने कहा दोनों लोगों से अभी पूछताछ की जा रही है कि आखिर यह पैसा किस काम का है और गुरुग्राम से नोएडा किस लिए लेकर जा रहे हैं, प्राथमिक जांच में उन्होंने अभी तक स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। दोनों व्यक्ति नोएडा के ही रहने वाले हैं। सफेद कलर की ब्रेजा गाड़ी से गुरुग्राम से आनंगपुर होते हुए एनएचसी अंडरपास से निकलते दिल्ली की तरह से नोएडा जा रहे थे। अभी दोनों व्यक्तियों से पूछताछ जारी है इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के लोग भी उनसे अभी इन रुपये के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।

admin

Recent Posts

महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी

नई दिल्ली बृजभूषण सिंह महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में बरी हो गए हैं.…

46 seconds ago

खामोशी में बीत रहा था बचपन, अब सुनाई देंगी दुनिया की आवाजें

खामोशी में बीत रहा था बचपन, अब सुनाई देंगी दुनिया की आवाजें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य…

2 minutes ago

Trump Impact: एक ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, क्रूड ऑयल हुआ धड़ाम

मुंबई  अमेरिका-ईरान के बीच जंग में आने वाले हर एक अपडेट का असर सीधे अंतरराष्ट्रीय…

2 minutes ago

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़, दोनों परिवारों को कैटरर्स का कानूनी नोटिस; 15 दिन का अल्टीमेटम

इंदौर   ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत…

3 minutes ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अब तक सिर्फ 15.4 इंच बारिश, 42 जिलों में सामान्य से कम वर्षा; अगले 2 दिन भारी बारिश नहीं

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार अब भी सामान्य से पीछे चल रही है।…

3 minutes ago

मनु भाकर ने अभद्र भाषा पर जताई चिंता, कहा- “गाली देना कूल नहीं, शब्द बताते हैं व्यक्तित्व”

नई दिल्ली भारत की सबसे युवा ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने युवाओं के…

4 minutes ago