हरियाणा

50 करोड़ रुपए के गबन मामले में फरीदाबाद ACB ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद की टीम ने 50 करोड़ रुपए से अधिक की सरकारी राशि का गबन करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहतान गौतम बीडीपीओ कार्यालय हसनपुर, जिला पलवल में कंप्यूटर ऑपरेटर के रुप में हुई है। जिसे 17 मार्च 2025 को सबुतों के आधार पर हिरासत में लिया गया। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

एसीबी से पूछताछ के दौरान गौतम ने बताया कि उसका दोस्त राकेश, जो हसनपुर बीडीपीओ कार्यालय में लिपिक था, उसे 2017 में वहां नियुक्त करवाया था। मामले में शामिल शमशेर पंचकूला से फर्जी बजट डीडीपीओ कार्यालय पलवल में भेजता था। फिर यह बजट बीडीपीओ हसनपुर के खाते में ट्रांसफर किया जाता था। बाद में, आरोपी राकेश, गौतम और अन्य साथी नकली फर्म “मैसर्स दीपक मैन पावर” के नाम पर फर्जी बिल तैयार कर सरकारी राशि निकालते थे।

गौतम ने पुछताछ में ये कबूला कि उसके बैंक खाते में करीब 36 लाख रुपए आए थे, जो उसने राकेश को नगद दे दिए थे। इस मामले में पहले ही सात मुख्य आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। वहीं, एक अन्य आरोपी, तेजेंद्र कुमार, जो डीपीओ कार्यालय पलवल में क्लर्क था, अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए ACB ने 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है। इस मामले में ACB फरीदाबाद ने केस संख्या 5, दिनांक 24.01.2025 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एजेंसी द्वारा आगे की जांच जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस मामले मे कार्रवाही कर सुलझा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

माता वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा में सेंध! पिस्टल लेकर पहुंची महिला गिरफ्तार

admin

Recent Posts

जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का CJP ने किया एलान

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब समाप्त…

12 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुले दिल्ली के तीन बड़े मेट्रो स्टेशन, DMRC ने बहाल की सेवाएं

राजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है।…

14 hours ago

शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले-

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

16 hours ago

राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन पर रखीं तीन मांगें, सरकार पर साधा निशाना, पीएम को लेकर कही ये बात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

18 hours ago

मोहन भागवत बोले- बच्चों पर आदेश नहीं, संवाद और संस्कार का असर सबसे ज्यादा

दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन…

18 hours ago

सब्जी बेचने से कॉमनवेल्थ तक… झंडू कुमार ने जीता भारत के लिए पहला पदक

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार…

19 hours ago